16 साल के कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, बैन की तैयारी में इंडोनेशिया
इंडोनेशिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। संचार मंत्री म्यूट्या हाफिदा ने घोषणा की कि उन्होंने ...और पढ़ें

बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर इंडोनेशिया भी लगाएगा प्रतिबंध।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया भी उन देशों की सूची में शामिल होने जा रहा है, जो 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। इंडोनेशिया के संचार और डिजिटल मामलों की मंत्री म्यूट्या हाफिदा ने शुक्रवार को बताया कि उनका देश 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाएगा।
हाफिदा ने एक बयान में कहा कि उन्होंने एक सरकारी नियम पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार, 16 वर्ष कम उम्र वाले बच्चे यूट्यूब, टिक-टाक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, बिगो लाइव जैसे उच्च जोखिम वाले डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट नहीं रख सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश है। उसने गत दिसंबर में इस नियम को प्रभावी किया था। इसके बाद स्पेन, फ्रांस, डेनमार्क और मलेशिया समेत कई देशों ने इस तरह के उपाय किए या इस दिशा में कदम उठा रहे हैं।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)