Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खराब मौसम के चलते इंडोनेशिया में डूबी नाव, 27 लोग लापता; तलाश जारी 

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 11:37 PM (IST)

    इंडोनेशिया के उत्तरी मलुकु प्रांत में खराब मौसम के कारण एक नाव डूब गई, जिससे 27 लोग लापता हो गए। नाजिला-05 नामक यह नाव तालियाबू द्वीप से केमा गांव की ...और पढ़ें

    इंडोनेशिया में खराब मौसम के कारण नाव डूबी

    इंडोनेशिया में खराब मौसम के कारण नाव डूबी

    HighLights

    1. इंडोनेशिया में खराब मौसम के कारण नाव डूबी

    2. नाजिला-05 नामक नाव में 27 लोग लापता

    3. बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया के एक दूरस्थ गांव की ओर जा रही एक नाव सोमवार को खराब मौसम की चपेट में आकर डूब गई। 27 लोग लापता है। उनकी तलाश में बचाव दल जुट गए हैं।

    खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद रिजाल ने बताया कि नाजिला-05 नामक नाव रविवार को उत्तरी मलुकु प्रांत के तालियाबू द्वीप से केमा नामक तटीय गांव के लिए रवाना हुई थी।इसमें 27 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

    घटना की सूचना सबसे पहले सोमवार सुबह नाव के मालिक रिफानी समातिया ने अधिकारियों को दी, जब नाजिला के कप्तान ने उनसे संपर्क करके बताया कि खराब मौसम के दौरान ऊंची लहरों से टकराने के बाद नाव का अगला हिस्सा टूट गया था। लगभग 30 मिनट बाद कप्तान ने सूचना दी कि नाव डूब गई है।