12 साल से लपता MH370 फ्लाइट, यात्रियों के परिवारों ने मलेशिया सरकार से सर्च बढ़ाने की लगाई गुहार
मलेशिया एयरलाइंस की MH370 उड़ान के यात्रियों के परिवारों ने मलेशियाई सरकार से ओशन इन्फिनिटी के साथ खोज अनुबंध बढ़ाने की अपील की है। ...और पढ़ें

MH370 फ्लाइट की यात्रियों के परिवारों ने सर्च बढ़ाने की अपील की(रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 में सवार यात्रियों के परिवारों ने रविवार को मलेशियाई सरकार से अपील की कि डीप-सी एक्सप्लोरेशन कंपनी ओशन इन्फिनिटी के साथ किए गए सर्च कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया जाए, ताकि 12 साल पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुए विमान की तलाश जारी रह सके।
8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा बोइंग 77k7 विमान MH370 में 227 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, उड़ान भरने के कुछ समय बाद रडार से गायब हो गया। यह घटना दुनिया के सबसे लंबे समय से चले आ रहे एविएशन रहस्यों में से एक बन गई।
कई असफल सर्च ऑपरेशन
विमान के लापता होने के बाद से अब तक दक्षिणी हिंद महासागर में कई बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन किए गए, लेकिन कोई निर्णायक सबूत या मुख्य मलबा नहीं मिल सका। मार्च 2025 में मलेशिया सरकार ने नो फाइंड, नो फी सिद्धांत के तहत ओशन इन्फिनिटी को दोबारा खोज शुरू करने की अनुमति दी थी।
इस समझौते के अनुसार, यदि विमान का मलबा सफलतापूर्वक मिलता है, तभी कंपनी को लगभग 7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जाएगा।
28 दिन की खोज के बाद भी कोई नतीजा नहीं
मलेशिया के एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने रविवार को बताया कि दो चरणों में 28 दिनों तक और लगभग 7,571 वर्ग किलोमीटर समुद्र तल की तलाशी लेने के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं मिला है।
खबरें और भी
एएआईबी के अनुसार, खराब मौसम और समुद्री परिस्थितियों के कारण सर्च ऑपरेशन में बारबार रुकावटें आईं। दूसरा चरण 23 जनवरी को समाप्त हुआ।
परिवारों के साथ सरकार
एएआईबी ने कहा कि मलेशियाई सरकार पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जरूरत पड़ने पर उन्हें अपडेट देती रहेगी।
फ्लाइट MH370 के यात्रियों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह वायस370 ने कहा कि दक्षिणी गोलार्ध में सर्दियों के मौसम और बिगड़ते समुद्री हालात के कारण जून में मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने से पहले ओशन इन्फिनिटी द्वारा सर्च दोबारा शुरू किए जाने की संभावना कम है।
ओशन इन्फिनिटी ने की कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग
वायस 370 ने सरकार से आग्रह किया कि यदि ओशन इन्फिनिटी कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का अनुरोध करती है, तो उसे मंजूरी दी जाए। साथ ही, किसी अन्य इच्छुक एक्सप्लोरेशन कंपनी को भी वही शर्तें लागू की जाएं। समूह ने कहा, “मुख्य शर्तों में बदलाव किए बिना केवल कॉन्ट्रैक्ट की अवधि बढ़ाने से बिना किसी देरी के खोज अभियान जारी रखा जा सकता है।”
ओशन इन्फिनिटी पहले भी MH370 की तलाश कर चुकी है, लेकिन तब भी कोई महत्वपूर्ण मलबा नहीं मिल पाया था।
मलेशियाई जांच एजेंसियों ने 2018 की अंतिम रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि विमान के साथ वास्तव में क्या हुआ, हालांकि उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि विमान को जानबूझकर अपने मार्ग से हटाया गया हो।