Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड का वो 28 साल पुराना गाना, पीएम मोदी ने किया इंडोनेशिया में जिक्र; राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ बजाया Angklung

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:32 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा समाप्त हो गई, जहां उन्होंने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ 'अंगक्लुंग' बजाकर एक यादगार पल साझा किया। ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने बॉलीवुड के 28 साल पुराने गाने का किया जिक्र (फोटो-रॉयटर्स)

    पीएम मोदी ने बॉलीवुड के 28 साल पुराने गाने का किया जिक्र (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई संसद में 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया।

    2. राष्ट्रपति प्राबोवो ने पीएम मोदी को अंगक्लुंग वाद्ययंत्र भेंट किया।

    3. दोनों नेताओं ने मिलकर पारंपरिक वाद्ययंत्र अंगक्लुंग बजाया।

    डिजिटल डेस्क, जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा समाप्त हो गई है। वहीं इस दौरे पर दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी देखने को मिली। पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई संसद में भी संबोधन दिया।

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 'कुछ-कुछ होता है' गाने का जिक्र किया था। वहीं इंडोनेशिया में पीएम मोदी का इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ एक और 'कुछ-कुछ होता है' मोमेंट देखने को मिला।

    पीएम मोदी ने बजाया पारंपरिक वाद्ययंत्र

    PM मोदी और राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने साथ मिलकर 'angklung' (बांस से बना एक पारंपरिक वाद्ययंत्र) बजाया। इस दौरान मेर्डेका पैलेस में बॉलीवुड फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की धुन गूंज उठी।

    राष्ट्रपति प्राबोवो बैठकों के बीच एक ब्रेक के दौरान PM मोदी को राजनयिक उपहार के तौर पर angklung का एक सेट गिफ्ट किया, जो पश्चिमी जावा का बांस से बना पारंपरिक वाद्ययंत्र है।

    प्राबोवो ने वाद्ययंत्र देते हुए पीएम मोदी से कहा, 'आपके कलेक्शन के लिए।' PM मोदी ने मुस्कुराते हुए इसे स्वीकार किया और दोनों नेताओं ने इस वाद्ययंत्र को बजाने की कोशिश की। पश्चिमी जावा का पारंपरिक वाद्ययंत्र 'angklung' दोस्ती और इंडोनेशिया की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया।

    Modi (9)

    पीएम मोदी ने किया कुछ कुछ होता है गाने का जिक्र

    पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई संसद में दिए संबोधन में भारतीय समुदाय के लोगों से कहा, 'मैंने देखा कि यहां बॉलीवुड का गाना कुछ कुछ होता है बहुत लोकप्रिय है।'

    पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज मैंने राष्ट्रपति प्राबोवो से कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ 'कुछ कुछ' तक सीमित नहीं रहता, बल्कि 'बहुत कुछ' हासिल होता है।'

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन, 5 फाइटर जेट्स से दी गई सलामी