Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब लेटे-लेटे नहा सकेंगे लोग, बाजार में आई 'ह्यूमन वॉशिंग मशीन'; 15 मिनट में होगा फुल बॉडी वॉश

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 06:53 PM (IST)

    जापान की कंपनी Science ने 'फ्यूचर ह्यूमन वॉशर' नामक एक कैप्सूल जैसी मशीन बनाई है, जो ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में प्रदर्शित की गई थी। यह मशीन लेटे-लेटे पूर ...और पढ़ें

    बाजार में आई ह्यूमन वॉशिंग मशीन 15 मिनट में फुल बॉडी वॉश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    बाजार में आई ह्यूमन वॉशिंग मशीन 15 मिनट में फुल बॉडी वॉश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. जापान में आई 'ह्यूमन वॉशिंग मशीन'

    2. 15 मिनट में फुल बॉडी वॉश

    3. ओसाका एक्सपो में दिखा अनोखा आविष्कार

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की टेक कंपनी Science ने एक मशीन बाजार में उतारी है जिसने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में लोगों का ध्यान खींचा था। यह खास कैप्सूल जैसी मशीन इंसान को लेटकर पूरा शरीर धोने और रिलैक्स कराने का अनुभव देती है, लेकिन कपड़ों की वॉशिंग मशीन की तरह घूमती नहीं है।

    मशीन को 'फ्यूचर ह्यूमन वॉशर' का नाम दिया गया है। छह महीने चले एक्सपो में लाखों लोग इसे देखने पहुंचे थे। 1970 के ओसाका एक्सपो में दिखाई गई ऐसी ही एक मशीन ने Science कंपनी के मौजूदा अध्यक्ष पर बचपन में गहरी छाप छोड़ी थी और इसी याद से इस नए मॉडल का जन्म हुआ।

    कंपनी की प्रवक्ता साचिको माएकुरा के अनुसार, यह मशीन शरीर के साथ मन को भी साफ करने का अनुभव देती है। मशीन में सेंसर लगे हैं जो यूजर की दिल की धड़कन और जरूरी संकेत लगातार मॉनिटर करते रहते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में भी बढ़ी दिलचस्पी

    एक अमेरिकी रिसॉर्ट कंपनी समेत कई विदेशी व्यवसायों ने इस तकनीक में रुचि दिखाई, जिसके बाद Science ने इसे बाजार में लाने का फैसला लिया। पहली मशीन ओसाका के एक होटल ने खरीदी है ताकि मेहमानों को खास अनुभव दिया जा सके।

    खबरें और भी

    जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर यामाडा डेनकीने भी 'Mirai Human Washing Machine' खरीदी है। कंपनी 25 दिसंबर से अपने स्टोर में इसका डेमो दिखाएगी और लोगों के लिए अनुभव जेन भी बनाएगी।

    इसकी अनोखी तकनीक को देखते हुए कंपनी ने सिर्फ 50 यूनिट बनाने की योजना बनाई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 60 मिलियन येन यानी करीब 3.85 लाख डॉलर (लगभग 3.2 करोड़ रुपये) है।

    कैसे काम करती है यह ह्यूमन वॉशिंग मशीन

    • यह मशीन लगभग 2.3 मीटर लंबे कैप्सूल जैसी है जिसमें व्यक्ति आराम से लेट जाता है।
    • इसके बाद मशीन ऑटोमैटिक प्रक्रिया शुरू करती है। माइक्रोबबल्स और हल्की मिस्ट शॉवर तकनीक से पूरे शरीर की सफाई होती है
    • धोने के दौरान सेंसर उपयोगकर्ता की हेल्थ मॉनिटर करते रहते हैं और अंदर शांत संगीत व आराम देने वाले विजुअल चलते हैं।
    • करीब 15 मिनट में मशीन शरीर को सुखा भी देती है, जिससे उपयोगकर्ता पूरा साफ-सुथरा और रिलैक्स महसूस करते हुए बाहर निकलता है।

    क्यों गायब हुई सिंधु घाटी सभ्यता? IIT के वैज्ञानिकों ने बताया असली कारण; नई रिसर्च में बड़ा खुलासा