विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता; बचाव अभियान जारी

Published: Wed, 29 Jul 2026 08:40 AM (GMT+05:30)

जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में 28 जुलाई को आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई है, जिसमें अब ...और पढ़ें

HighLights

  1. जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही।

  2. भूकंप में अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता।

  3. पीएम ने दूसरे भूकंप के लिए अलर्ट रहने को कहा।

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार, 28 जुलाई को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप के तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन फिर बाद में अलर्ट वापस ले लिया गया।

जापान में आए इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं।

Japan Earthquake (4)

जापान में भूकंप से 13 लोगों की मौत

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने आज बुधवार सुबह बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आए जबरदस्त भूकंप के बाद 13 लोगों की मौत हो गई है और लापता लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है।

जापान की पीएम तकाइची ने कहा कि रात भर बचाव कार्य चला। इस दौरान कई अन्य घायल लोगों को निकाला गया, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता हैं।

जापान में मंगलवार देर दोपहर दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के बाद जापान में कई इमारतें ढह गईं और लोग उनके नीचे दब गए।

जापान में जहां भूकंप का केंद्र था, वहां कई इमारतें गिरी हुई दिखाई दीं। NHK के मुताबिक, यात्सुशिरो में एक पुल का पैदल चलने वाला हिस्सा गिर गया। वहीं इसी शहर में क्यूशू एक्सप्रेसवे पर बने हाईवे ओवरपास को भी काफी नुकसान पहुंचा।

Japan Earthquake (4)

पीएम ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा

प्रधानमंत्री सनाए तकाईची ने पत्रकारों से बात करते हुए भूकंप प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की। पीएम ने कहा, 'वे इसी तरह की तीव्रता वाले एक और भूकंप की संभावना को देखते हुए सतर्क रहें।'

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका-सऊदी अरब ने इराक में ईरानी ठिकानों पर दागी मिसाइलें, ड्रोन हमलों का दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।