Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में लगातार 2 भूकंप के झटके, इंडोनेशिया तक हुआ असर; जानें कितनी थी तीव्रता

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 08:28 AM (IST)

    जापान में रात को दो भूकंप आए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पहला झटका ताकानाबे में 5.7 मैग्नीट्यूड का था जबकि दूसरा झटका नाजे में 3.0 मैग्नीट्यूड का था। ...और पढ़ें

    जापान में लगे भूकंप के 2 झटके। फाइल फोटो
    जापान में लगे भूकंप के 2 झटके। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जापान में बीती रात लगातार 2 भूकंप के झटके महसूस हुए।
    2. इंडोनेशिया में भी 5.7 की मैग्नीट्यूड का भूकंप महसूस किया गया।

    डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान में बीती रात लगातार 2 भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। एक के बाद एक लगातार 2 बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। सभी अपने घरों से बाहर निकलकर भागे। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी भी जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है।

    कितनी रही तीव्रता?

    भूकंप का पहला झटका जापान के दक्षिण पूर्व में स्थित ताकानाबे में महसूस किया गया। स्थानीय समयानुसार, शनिवार की रात लगभग 21:13 बजे भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मैग्नीट्यूड थी। कुछ देर बाद 3.0 मैग्नीट्यूड का दूसरा झटका भी लगा, जिसका केंद्र नाजे में जमीन से 19 किलोमीटर नीचे था।

    जापान में आए भूकंप का असर इंडोनेशिया तक महसूस किया गया। इंडोनेशिया में भी 5.7 की मैग्नीट्यूड का भूकंप महसूस किया गया है।

    जापान में क्यों आते हैं भूकंप के झटके?

    दरअसल इंडोनेशिया और जापान समेत कई देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (Pacific Ring of Fire) के पास मौजूद है। इस इलाके में टैक्टॉनिक गतिविधिया सबसे अधिक होती हैं। टैक्टॉनिक प्लेट्स खिसकने की वजह से यहां अक्सर भूकंप के झटके, ज्वालामुखी फटने और सुनामी जैसे खतरे मंडराते रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न, अब इस मामले पर किया पुतिन का समर्थन; जेलेंस्की को लगेगा झटका

    यह भी पढ़ें- PM मोदी आज अर्बन एक्सटेंशन और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली भाग का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत

    खबरें और भी