Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान की इंटरनेशनल फजीहत... जापान में जिस मस्जिद का पाक राजदूत ने किया उद्घाटन, वह निकली अवैध

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 10:40 AM (IST)

    जापान के कावागोए में पाकिस्तानी राजदूत द्वारा उद्घाटित एक मस्जिद पर अवैध निर्माण के कारण गिराए जाने का खतरा मंडरा रहा है। ...और पढ़ें

    कावागोए मस्जिद पर अवैध निर्माण के कारण गिराए जाने का खतरा

    कावागोए मस्जिद पर अवैध निर्माण के कारण गिराए जाने का खतरा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के कावागोए शहर में बनी एक मस्जिद ने पाकिस्तानी समुदाय के लोगों को शर्मिंदगी में डाल दिया है। इसी साल अप्रैल में पाकिस्तानी राजदूत अब्दुल हमीद ने इस मस्जिद का उद्घाटन किया था। लेकिन अब इसपर गिराए जाने का पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद को गैर-कानूनी तरीके से बनाया गया था।

    कावागोए सिटी हॉल ने साफ किया कि मस्जिद को प्रशासन की बिना अनुमति के बनाया गया है। मस्जिद निर्माण के लिए नगर नियोजन अधिनियम के तहत विशेष परमिट जरूरी होता है, जो नहीं लिया गया। जिसके बाद शहर प्रशासन को मस्जिद को हटाने के अनुरोध मिले हैं, जिसपर चर्चा चल रही है।

    HJ3SgFdasAACqMp

    पाक दूतावास की सफाई 

    इस घटना ने पाकिस्तानी दूतावास को भी मुश्किल स्थिति में डाल दिया। विवाद बढ़ने पर दूतावास ने तुरंत खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया। 1 जून को जारी बयान में दूतावास ने कहा कि जापानी कानूनों का उल्लंघन करने वाली किसी भी परियोजना से उसका कोई संबंध नहीं है। दूतावास ने पाकिस्तानी समुदाय से जापानी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

    राजदूत के शामिल होने पर क्या कहा?

    साथ ही पाक दूतावास ने राजदूत के उद्घाटन में शामिल होने पर भी सफाई दी है। बयान के अनुसार, राजदूत अब्दुल हमीद 3 अप्रैल को कार्यक्रम में तब गए जब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सभी कानूनी मंजूरियां ली जा चुकी हैं। दूतावास ने जोर देकर कहा कि वह ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता जो स्थानीय कानूनों का पालन न करे।'

    खबरें और भी

    HJ3SzdobgAA4uDR

    जापान में कंस्ट्रक्शन नियम

    जापान में कंस्ट्रक्शन को लेकर सख्त नियम हैं. यहां किसी भी धार्मिक इमारत के लिए स्थानीय सरकार की अनुमति अनिवार्य है। पाकिस्तान इस मामले में कूटनीतिक रूप से बैकफुट पर आ गया है। राजदूत के उद्घाटन में शामिल होने से इंटरनेशनल लेवल पर पाक की किरकिरी हो रही है।

    यह भी पढ़ें- बांग्लादेश लूट ले गया भारत के खरीदार, अब ढाका से आम खरीदेंगे जापान और ये देश

    यह भी पढ़ें- अल्फांसो से केसर तक झटका... जापान ने रोकी भारतीय आमों की एंट्री, 20 साल बाद लगाया प्रतिबंध