यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Japan Earthquake: जापान के शहर टोबा में भूकंप के जोरदार झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं की गई जारी
Japan Earthquake जापान के शहर टोबा में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जापान के विज्ञान एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप भारतीय समय के अन ...और पढ़ें

जापान, एएनआइ। Earthquake in Japan: जापान से 84 किमी दक्षिण पूर्व टोबा शहर में दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई।
इससे पहले 9 नवंबर 2020 को जापान के पूर्वी प्रांत इबारकी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5. 0 मापी गई लेकिन सुनामी के लिए कोई चेतवानी जारी नहीं की गई। जापान के विज्ञान एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप भारतीय समय के अनुसार 13 बजकर 38 मिनट पर दक्षिणी इबारकी प्रांत में आई थी। इसकी गहराई लगभग 50 किलोमीटर की थी। रायटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, सुनामी की को भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप से किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
इस साल मार्च में भी आया भूकंप
16 मार्च 2022 को भी जापान में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप रात को लगभग 8:06 बजे टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस जोरदार भूकंप से इमारतें हिल गईं और सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.3 दर्ज की गई और कुछ क्षेत्रों में जापानी झटकों की तीव्रता के पैमाने पर 6 से अधिक की तीव्रता दर्ज की गई। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।
Pakistan: कौन बनेगा पाक का नया आर्मी चीफ? ये 5 अफसर संभावित दावेदारों की लिस्ट में ऊपर
जब 2011 के भूकंप ने जापान में मचाई थी तबाही
इसी क्षेत्र में वर्ष 2011 भूकंप आया था जिससे भारी तबाही मच गई थी। 11 मार्च 2011 को 9 तीव्रता के भूंकप के झटके लगे थे जिसके बाद सुनामी ने पूर्वोत्तर जापान को तबाह कर दिया था। इस भूकंप में 18 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 लाख लोग विस्थापित हुए थे। इस त्रासदी को 10 साल बीच चुके हैं लेकिन अब तक फुकुशिमा के आसपास के लोग अपने घरों में लौट नहीं पाए हैं।
Baghdad Blast: इराक के एरबिल के पास राकेट हमले में एक की मौत, 10 घायल - मेयर
इसी साल जनवरी को आया भूकंप
इससे पहले 22 जनवरी को दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी जापान में भूकंप आया था जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई थी। इसमें 10 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप के पास सुबह लगभग 1:08 बजे आया , जिसका केंद्र 40 किलोमीटर (24.8 मील) की गहराई पर था।