Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सफाई में फिर अव्वल टोक्यो का हानेडा एयरपोर्ट, स्काईट्रैक्स रैंकिंग में टॉप पर कायम

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 11:21 PM (IST)

    जापान के टोक्यो स्थित हानेडा एयरपोर्ट को स्काईट्रैक्स ने 2026 के लिए लगातार 10वीं बार दुनिया का सबसे साफ एयरपोर्ट घोषित किया है। यह एयरपोर्ट अपनी बेहत ...और पढ़ें

    टोक्यो का हानेडा एयरपोर्ट फिर नंबर-1 10वीं बार बना दुनिया का सबसे साफ एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

    टोक्यो का हानेडा एयरपोर्ट फिर नंबर-1 10वीं बार बना दुनिया का सबसे साफ एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के टोक्यो स्थित हानेडा एयरपोर्ट ने एक बार फिर दुनिया में अपनी खास पहचान कायम रखी है। साल 2026 के लिए इसे दुनिया का सबसे साफ एयरपोर्ट चुना गया है। खास बात यह है कि हानेडा ने यह खिताब रिकॉर्ड 10वीं बार अपने नाम किया है।

    टोक्यो के ओटा सिटी में स्थित हानेडा एयरपोर्ट को एयर ट्रांसपोर्ट रेटिंग एजेंसी स्काईट्रैक्स ने 'वर्ल्ड्स क्लीनएस्ट एयरपोर्ट 2026' घोषित किया है। यह अवॉर्ड बड़े एयरपोर्ट कैटेगरी में दिया गया है। यह रैंकिंग अगस्त 2025 से फरवरी 2026 के बीच यात्रियों से लिए गए फीडबैक और सर्वे के आधार पर तय की गई।

    छोटे एयरपोर्ट (जहां 3 करोड़ से कम यात्री आते हैं) की श्रेणी में होक्काइडो का न्यू चितोसे एयरपोर्ट पहले स्थान पर रहा। हानेडा एयरपोर्ट जापान का सबसे व्यस्त और दुनिया का तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, जहां हर साल करीब 7.8 करोड़ यात्री आते-जाते हैं।

    क्या बनाता है हानेडा को खास?

    हानेडा एयरपोर्ट सिर्फ सफाई के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सुविधाओं के लिए भी दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां का इंटरनेशनल टर्मिनल (टर्मिनल-3) ‘एदो को-जी’ नाम की पारंपरिक जापानी सड़क की तरह बनाया गया है, जो यात्रियों को अलग अनुभव देता है।

    खबरें और भी

    यहां लोग असली जापानी खाने जैसे सोबा और याकितोरी का स्वाद ले सकते हैं। साथ ही, सुंदर पैकिंग वाले स्थानीय मिठाई, वाशी पेपर और हस्तशिल्प सामान भी खरीद सकते हैं। एयरपोर्ट पर रहने के लिए हानेडा एक्सेल होटल टोक्यू और विला फॉनटेन ग्रैंड जैसे अच्छे होटल भी मौजूद हैं, जो यात्रियों को आरामदायक ठहरने का विकल्प देते हैं।

    एयरपोर्ट के अंदर हॉट स्प्रिंग तक

    हानेडा एयरपोर्ट की सबसे खास बात यहां मौजूद हॉट स्प्रिंग (ऑनसेन) है। ‘इजुमी टेनकू नो यू’ नाम के इस स्पा में लोग गर्म पानी के स्नान, सॉना और आरामदायक लाउंज का आनंद ले सकते हैं। यहां से उड़ान भरते विमानों का शानदार नजारा भी दिखता है।

    साल 2026 के सबसे साफ एयरपोर्ट की सूची में हानेडा के बाद सियोल का इंचियोन, सिंगापुर का चांगी, टोक्यो का नारिता और हांगकांग एयरपोर्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ हानेडा एयरपोर्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सफाई और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के मामले में दुनिया में सबसे आगे है।

    महिला आरक्षण बिल लोकसभा में 54 वोट से गिरा, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत