Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas war: इजरायल पर हमास युद्ध में अब तक 31 अमेरिकियों की मौत, सरकार ने लेबनान के लिए यात्रा चेतावनी की जारी

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 07:51 AM (IST)

    Israel-Hamas war इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। दोनों तरफ से हजारों लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। इस जंग में अभी तक 31 अमेरिकियों की मौत हो चुक ...और पढ़ें

    इजराइल- हमास युद्ध लगातार जारी (फाइल फोटो)
    इजराइल- हमास युद्ध लगातार जारी (फाइल फोटो)

    रायटर्स, वाशिंगटन। हमास और इजरायल के बीच जारी जंग धीरे-धीरे मानवीय त्रासदी में बदल रही है। दोनों तरफ से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस जंग में अमेरिकी भी शिकार हो रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को कहा कि इजरायल पर हमास के हमले में मारे गए अमेरिकियों की संख्या अब 31 हो गई है। किर्बी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका निर्दोष नागरिकों के जीवन की रक्षा की आवश्यकता के बारे में इजरायल से बात करना जारी रखेगा।

    राष्ट्रपति जो बाइडन हमास हमले के बाद अमेरिका को समर्थन दिखाने के लिए इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं।

    वहीं, अमेरिका ने लेबनान यात्रा को लेकर चेतावनी जारी की है कि अमेरिकी नागरिक लेबनान की यात्रा न करें।अमेरिकी विदेश विभाग ने इजरायल और हिजबुल्ला के बीच चल रहे युद्ध की स्थिति का हवाला देते हुए लेबनान के लिए "यात्रा न करने" की चेतावनी दी है।

    इजरायल ने हमास और हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले किए तेज

    न्यूज एजेंसी रायटर के अनुसार इजरायल ने हमास और हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार शाम गाजा एक अस्पताल पर इजरायली हवाई हमले में 500 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमास का दावा है कि इस अस्पताल में सैकड़ों लोग शरण लिए हुए थे। हमास के दावे पर इजरायल ने कहा है कि वह इस खबर की जांच कर रहा है। इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर भी ताबड़तोड़ हवाई हमले किए और उसके कई ठिकानों को नष्ट कर दिया।

    इजरायली वायुसेना ने हिजबुल्ला के कई ठिकानों को किया नष्ट

    इजरायली वायुसेना ने लेबनान में बमबारी कर आतंकी संगठन हिजबुल्ला के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया। इजरायली सेना और लेबनान के सशस्त्र समूहों के बीच भी झड़पें हुईं। मंगलवार सुबह लेबनान से दागी गई एक एंटी टैंक मिसाइल उत्तरी इजरायल के मेटुला में गिरी और तीन लोग घायल हो गए। लेबनान के किसी संगठन ने इस मिसाइल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। हालांकि, इजरायल लेबनान सीमा से सटे क्षेत्रों में रह रहे लोगों को पहले ही इलाका खाली करने का आदेश दे चुका है। इजरायल ने भी दक्षिणी लेबनान में सीमावर्ती क्षेत्रों में कई गोले भी दागे और 'सफेद फास्फोरस' छोड़ा। इसमें हिजबुल्ला के पांच आतंकी मारे गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 'गाजा अस्पताल पर हवाई हमला पूरी तरह अस्वीकार्य', UN के मानवाधिकार प्रमुख ने मृतकों के प्रति जताई संवेदना

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: युद्ध के बीच इजरायल दौरे पर रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, गाजा अस्पताल हमले की निंदा की