Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आज ट्रेन और रेलवे ट्रैक से दूर रहें...', इजरायल ने ईरानियों को दी वॉर्निंग

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 01:52 PM (IST)

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इजरायली सेना ने बुधवार सुबह तक ईरानियों को ट्रेन यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। ...और पढ़ें

    इजरायल ने ईरानियों को ट्रेन की यात्रा न करने की चेतावनी दी।  (फोटो- wikipedia)

    इजरायल ने ईरानियों को ट्रेन की यात्रा न करने की चेतावनी दी।  (फोटो- wikipedia)

    HighLights

    1. इजरायल ने ईरानियों को ट्रेन यात्रा से बचने को कहा

    2. सेना ने फारसी में चेतावनी जारी की, जान का खतरा

    3. ट्रंप की ईरान को तबाह करने की धमकी के बाद तनाव

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई लगातार भयावह होती जा रही है। ट्रंप ने ईरान को बुधवार सुबह तक तबाह करने की धमकी दी है, इस बीच इजरायल ने ईरानी नागरिकों से ट्रेन की यात्रा न करने की वॉर्निंग दी है।

    दरअसल, इजरायल की सेना ने ईरानियों को बताया है कि ट्रेनों में और रेलवे ट्रैक के पास उनकी उपस्थिति उनके जीवन को खतरे में डाल सकती है। 

    irani train (1)

    (फोटो- विकीपीडिया)

    इजरायली सेना ने फारसी भाषा में ईरानियों को चेतावनी देते हुए लिखा, "आपकी सुरक्षा के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अब से लेकर ईरान के समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में ट्रेनों का उपयोग करने या ट्रेन से यात्रा करने से बचें।"

    irani train (2)

    (फोटो- विकीपीडिया)

    आम लोगों तक वॉर्निंग पहुंचना मुश्किल

    गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर पहला हमला 28 फरवरी 2026 को किया गया। जिसके बाद से ईरान भी लगातार इजरायल पर, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर और खाड़ी देशों पर मिसाइल से हमले कर रहा है। इस बीच तेहरान ने कई हफ्तों से पूरे ईरान में इंटरनेट बंद कर रखा है, जिससे आम लोगों के लिए इरान द्वारा जारी की गई ये चेतावनियां पहुंचनी मुश्किल हो गई हैं।

    हालांकि, ईरान के बाहर से संचालित फारसी भाषा के सैटेलाइट नेटवर्क ऐसी रिपोर्ट प्रसारित करते हैं, जिससे जानकारी ईरान तक पहुंच जाती है।

    इजरायल ने मंगलवार तड़के ईरान पर हमलों की एक नई लहर चलाई, जबकि ईरान ने इजरायल और उसके खाड़ी अरब पड़ोसियों के खिलाफ मिसाइलों से हमला करके जवाब दिया।

    समाप्त हो रही ट्रंप की डेडलाइन

    ज्ञात हो कि ईरान ने ट्रंप के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसके बाद ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे में तबाह करने की धमकी दी और कहा कि अब ईरान में सभी बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले होंगे। ट्रंप की डेडलाइन समाप्त हो रही है। इस बीच इजरायली सेना द्वारा ईरान को मिली धमकी से युद्ध की संभावना और अधिक बढ़ गई है।

    खबरें और भी