विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BAPS Mandir: अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए खुला, PM मोदी ने किया था उद्घाटन

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 01 Mar 2024 11:07 PM (GMT+05:30)

अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का दरवाजा शुक्रवार को आम लोगों के खोल दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

अबू धाबी का हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए खुला (फाइल फोटो)
अबू धाबी का हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए खुला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. PM मोदी ने 14 फरवरी को किया था मंदिर का उद्घाटन
  2. मंदिर में UAE के राष्ट्रीय पक्षी बाज को भी मिला स्थान

एएनआई, अबू धाबी। अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का दरवाजा शुक्रवार को आम लोगों के खोल दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 फरवरी को श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) का उद्घाटन किया था।

PM मोदी की UAE यात्रा

यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने भारत-यूएई संबंधों पर जोर देते हुए पीएम मोदी की हालिया यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा,

मैं भारत-यूएई के संबंध बढ़िया हैं। करीब नौ-10 साल में प्रधानमंत्री इस देश का सात बार दौर कर चुके हैं। दरअसल, पिछले दो साल में वह चार बार दौरा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आखिरी यात्रा कुछ हफ्ते पहले ही हुई थी, यह द्विपक्षीय संबंधों के मामले में एक अहम यात्रा थी।

यह भी पढ़ें: 'यह मानवता की जीत', चांद पर पहुंचा प्रमुख स्वामी महाराज का सद्भाव और करुणा का संदेश

बीएपीएस हिंदू मंदिर के हैंडल से एक्स पोस्ट में जानकारी दी गई कि मंदिर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक आम जनता के लिए खुलेगा। हालांकि, सोमवार को मंदिर आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर

27 एकड़ जमीन पर निर्मित हिंदू मंदिर की लागत तकरीबन 700 करोड़ रुपये है। अपनी वास्तुकला और भव्यता की वजह से मंदिर की खासा चर्चा हो रही है।

अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर भारत और यूएई के बीच स्थायी दोस्ती के प्रमाण के रूप में खड़ा है, जो सांस्कृतिक समावेशिता, अंतरधार्मिक सद्भाव और सामुदायिक सहयोग की भावना का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम राजा की जमीन, आर्किटेक्ट ईसाई, प्रोजेक्ट मैनेजर सिख, डिजाइनर बौद्ध; जानिए UAE के पहले हिंदू मंदिर की खास बातें

नवविवाहित जोड़े के किए दर्शन

आम जनता के लिए मंदिर के द्वार खुलते ही एक नवविवाहित जोड़े ने दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए यहां आने और भगवान का आशीर्वाद लेने का बहुत अच्छा अवसर है। यहां बहुत शांति है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।