Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में मिसाइल का वीडियो रिकॉर्ड करना ब्रिटिश नागरिक को पड़ा भारी, साइबर क्राइम के तहत हुई गिरफ्तारी

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 02:00 AM (IST)

    दुबई में एक ब्रिटिश पर्यटक को आसमान में मिसाइलों का वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 60 वर्षीय यह नागरिक छुट्टियों पर था और उस पर ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. दुबई में ब्रिटिश पर्यटक मिसाइल वीडियो रिकॉर्ड करने पर गिरफ्तार।

    2. यूएई के सख्त साइबर क्राइम कानूनों के तहत कार्रवाई संभव।

    3. अफवाहें फैलाने वाली सामग्री साझा करने का आरोप लगा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मिसाइलों का वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में एक ब्रिटिश पर्यटक को गिरफ्तार किया गया है।

    इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है, क्योंकि पर्यटक पर यूएई के सख्त साइबर क्राइम कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन के रहने वाले 60 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को दुबई में हिरासत में लिया गया है। वह खाड़ी शहर में छुट्टियां मनाने पहुंचे था।

    इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर आसमान में दिखाई दे रही मिसाइलों का वीडियो बना लिया, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें कस्टडी में ले लिया।

    ब्रिटिश नागरिक पर आरोप है कि उसने सूचना नेटवर्क या टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ऐसी सामग्री साझा की या प्रसारित की, जिससे अफवाहें फैल सकती हैं। यूएई के कानूनों के मुताबिक इस तरह के मामलों में सिर्फ कंटेंट पोस्ट करने वाला ही नहीं, बल्कि उसे दोबारा शेयर या उस पर टिप्पणी करने वाला व्यक्ति भी आरोपी बन सकता है।