विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: युद्ध के बीच गाजा के शिफा अस्पताल की हालत बदतर! निकाले गए 30 प्रीमैच्योर बेबी

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 19 Nov 2023 04:27 PM (IST)

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का एक बयान सामने आया है जिसमें प्रीमैच्योर बेबी का जिक्र किया गया है। चीखपुकार और ...और पढ़ें

गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल अल शिफा (फोटो: रायटर)
गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल अल शिफा (फोटो: रायटर)

HighLights

  1. इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध
  2. अल शिफा अस्पताल पर अब IDF का नियंत्रण

एपी, खान यूनिस। इजरायल और हमास के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। ऐसे में इजरायल ने जमीनी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अपना पूरा फोकस शिया अस्पताल की ओर शिफ्ट कर रखा है। इस बीच, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का एक बयान सामने आया है, जिसमें प्रीमैच्योर बेबी का जिक्र किया गया है। चीखपुकार और भीषण तबाही के बीच 30 प्रीमैच्योर बेबी को शिफा अस्पताल से निकाला गया।

बकौल एजेंसी, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 30 प्रीमैच्योर बेबी को शिफा अस्पताल ने निकाला गया है, जिन्हें मिस्र के अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रीमैच्योर बेबीज को रविवार को अस्पताल से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें: उत्तरी गाजा में एक स्कूल पर विस्फोटक हमला, खून से लथपथ जमीन पर पड़े शव; वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्या कुछ कहा?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने शनिवार को शिया अस्पताल का दौरा करने के बाद एक बयान जारी किया था। जिसमें कहा था कि अस्पताल में फंसे गंभीर रूप से बीमार मरीजों में 32 बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: इजरायल-हमास के बीच होगा युद्धविराम? इजरायली बंदियों को छुड़ाने के लिए US ने बनाई नई रणनीति

अस्पताल पर IDF का नियंत्रण

इससे पहले शनिवार को खबर सामने आई थी कि मरीजों, कर्मचारियों और विस्थापितों ने शिफा अस्पताल छोड़ दिया। जिसकी वजह से वहां पर गंभीर रूप से बीमार लोगों की देखभाल के लिए सीमित संख्या में ही स्वास्थ्यकर्मी बचे हुए हैं। हालांकि, अस्पताल पर अब इजराइली डिफेंस फोर्स का नियंत्रण हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।