Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 4 साल के बच्चे समेत 11 घायल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 12:47 PM (IST)

    ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान पर हमला किया, जिसमें 4 साल के बच्चे सहित 11 नागरिक घायल हो गए हैं। ...और पढ़ें

    सऊदी अरब के नजरान में हूती हमला (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

    सऊदी अरब के नजरान में हूती हमला (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

    HighLights

    1. नजरान में हूती विद्रोहियों के हमले में 11 नागरिक घायल हुए

    2. घायलों में 4 साल का बच्चा, महिला और कई देशों के नागरिक

    3. सऊदी गठबंधन ने ईरान समर्थित हूतियों पर गंभीर आरोप लगाए

    डिजिटल डेस्क, रियाद। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान में बड़ा हमला किया। इस हमले में एक 4 वर्षीय बच्चे समेत 11 नागरिक घायल हो गए हैं।

    सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने हमले की पुष्टि करते हुए चेतावनी दी है कि ईरान समर्थित हूती और इराकी लड़ाके सऊदी अरब के नागरिक ठिकानों और ऊर्जा ढांचों पर हमले कर सकते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन

    गठबंधन सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने हूतियों पर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन करते हुए जानबूझकर नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि गठबंधन आम लोगों की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाता रहेगा।

    7 सऊदी, 1 यमन, 2 मिस्र और 1 पाकिस्तानी नागरिक घायल

    सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के अनुसार, गुरुवार देर रात हूती विद्रोहियों की तरफ से नजरान प्रांत के रिहायशी इलाकों में अंधाधुंध प्रोजेक्टाइल दागे गए। इस हमले में 7 सऊदी नागरिक, एक यमनी, दो मिस्र के और एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए। सऊदी नागरिकों में एक महिला और चार साल का बच्चा भी शामिल है।

    गठबंधन के बयान पर हूतियों या ईरान की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, क्योंकि ईरान के साथ पांच महीने से चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध ने सऊदी अरब के सिक्योरिटी कैलकुलेशन को मुश्किल बना दिया है।

    बड़े हमले की चेतावनी

    एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सऊदी अरब, अमेरिका और अन्य मध्य-पूर्वी देशों की खुफिया रिपोर्टों से जानकारी मिली है कि यमन के हूती और इराकी लड़ाके (मिलिशिया) जल्द ही सऊदी अरब पर मिलकर बड़ा हमला कर सकते हैं।

    ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की देखरेख में होने वाले इन संभावित हमलों में ऊर्जा संयंत्रों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों जैसे सऊदी अरब के नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी