Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई के कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से एक भारतीय की मौत, पांच घायल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:58 PM (GMT+05:30)

    दुबई के शेख जायद रोड पर एक कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से केरल के 27 वर्षीय शिजिन पाल नामक भारतीय की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें

    दुबई कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

    दुबई कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. दुबई कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से मौत।

    2. केरल के शिजिन पाल की हुई दुखद मृत्यु।

    3. खाड़ी देशों में भारतीय कामगारों की सुरक्षा पर चिंता।

    डिजिटल डेस्क, दुबई। दुबई में एक कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से केरल के रहने वाले एक भारतीय की मौत हो गई। गल्फ न्यूज अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, केरलम के कोल्लम जिले के रहने वाले 27 साल के शिजिन पाल की मौत सोमवार को शेख जायेद रोड स्थित एक कार शोरूम में हुए धमाके के बाद हो गई।

    यह घटना खाड़ी देशों में भारतीय कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच हुई है। भारतीय सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 से 2025 के बीच वहां काम की जगहों पर होने वाले हादसों में हर हफ्ते लगभग तीन भारतीयों की मौत हुई। धमाके में पांच अन्य घायल हो गए।

    दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को पाल की मौत की पुष्टि की और बताया कि वे उनके शव को वापस लाने की प्रक्रिया के लिए उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

    पाल उसी कार शोरूम में इंटरनेट मीडिया मैनेजर के तौर पर काम करते थे, जहां धमाका हुआ था। एक सहकर्मी ने अखबार को बताया कि आग लगने का पता चलने पर कर्मचारी बाहर भागे और सिलेंडर फटने से पहले कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की थी।

    भारत के विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 और 2025 के बीच विदेशों में काम के दौरान हुए हादसों में 800 से अधिक भारतीय नागरिकों की मौत हुई, जिनमें से लगभग 55 प्रतिशत मौतें खाड़ी देशों में हुईं। इस तीन साल की अवधि में सबसे अधिक 182 मौतें सऊदी अरब में, जबकि इसके बाद यूएई में 128 मौतें हुईं।

    खबरें और भी

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)