'युद्ध जारी रहेगा...', ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे युद्ध में अस्थायी युद्ध विराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। सोमवार को ईरान ने मध्यस्थों के माध्यम से मिले स ...और पढ़ें

ईरान ने अस्थायी युद्ध विराम को किया खारिज। (सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे युद्ध में अस्थायी युद्ध विराम को खारिज कर दिया है। ईरान ने सोमवार को मध्यस्थों के जरिए हालिया संघर्ष विराम के प्रस्तावों के जवाब में अपनी स्थिति और मांगे तय कर ली हैं। ये टिप्पणियां लड़ाई रोकने के लिए नए सिरे से हो रही कूटनीतिक प्रयासों की खबरों के बीच आई हैं।
रॉयटर्स ने सोमवार को बताया कि ईरान और अमेरिका को दुश्मनी खत्म करने का प्रस्ताव मिला था, जो सोमवार से लागू हो सकता था।
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का प्रस्ताव
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि तेहरान ने मध्यस्थ चैनलों के जरिए अपनी जरूरतें पहले ही बता दी थीं और यह साफ कर दिया था कि अमेरिका के पहले प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बगाई ने कहा कि अमेरिका की पहले की मांगे, जिनमें पाकिस्तान के जरिए भेजा गया 15-सूत्रीय प्रस्ताव भी शामिल था, अस्वीकार्य है।
अमेरिका का प्रस्ताव बेहद असामान्य और अतार्किक- बगाई
बगाई ने कहा कि यह प्रस्ताव बेहद असामान्य और अतार्किक था। ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत का अनुभव बहुत कड़वा रहा है। ईरान अपनी उन मांगों को साफ तौर पर रखने में हिचकिचाता नहीं है, जिन्हें वह जायद मानता है। ऐसा करने को समझौते के संकेत के तौर पर नहीं बल्कि अपनी स्थिति का बचाव करने में उसके आत्मविश्वास के प्रतिबिंब के तौर पर देखा जाना चाहिए।
ईरान ने अमेरिका से युद्ध विराम के लिए रखी 10 शर्तें
IRNA के अनुसार, ईरान ने सोमवार को पाकिस्तान के जरिए अमेरिका के प्रस्ताव पर अपना जवाब भेज दिया है।
सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान युद्धविराम ने युद्ध विराम को अस्वीकार कर दिया और युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया। इस जवाब में 10 शर्तें शामिल हैं, जिनमें...
- क्षेत्रीय संघर्षों को खत्म करना,
- होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने के लिए एक प्रोटोकॉल
- ईरान से प्रतिबंधों को हटाना
- पुनर्निर्माण
- गारंटी मिले कि हम पर दोबारा हमला नहीं होगा
आइए जानतें हैं अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव की वो शर्तों जिन्हें ईरान ने असामान्य और अतार्किक कहकर खारिज कर दिया था।
खबरें और भी
अमेरिका के 15-सूत्रीय प्रस्ताव की शर्तें
- 30 दिनों का युद्धविराम
- नतान्ज, इस्फहान और फोर्डो में ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना
- भविष्य में कभी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।
- ईरान की ओर से परमाणु हथियार विकसित न करने की स्थायी प्रतिबद्धता
- संवर्धित यूरेनियम के भंडार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सौंपना
- ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे की IAEA द्वारा पूर्ण निगरानी और देश के भीतर यूरेनियम संवर्धन पर रोक
- क्षेत्रीय प्रॉक्सी के लिए ईरान का समर्थन समाप्त करना
- क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमलों को रोकना
- होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना
- ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों को हटाना और संयुक्त राष्ट्र के 'स्नैपबैक' तंत्र को समाप्त करना
- ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र में बिजली उत्पादन के लिए अमेरिका का समर्थन
- ईरान को घरेलू स्तर पर यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) रोकने के लिए कहा गया है।
- ईरान की मिसाइलों की संख्या और उनकी रेंज सीमित करने की मांग की है।
- बिजली उत्पादन के लिए सहयोग देने की भी पेशकश की है।
- संयुक्त राष्ट्र के ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ को समाप्त करने का वादा किया गया
अमेरिकी शर्तों के जवाब में ईरान ने रखी थीं ये 5 शर्तें।
- हमले और हत्या की घटनाएं बंद हों।
- सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म हो।
- दोबारा युद्ध ना हो, ठोस तंत्र बने।
- युद्ध नुकसान की भरपाई, मुआवजा तय हो।
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले।
यह भी पढ़ें- 'होर्मुज की चाबियां खो गई हैं', ट्रंप के अल्टीमेटम का ईरान ने उड़ाया मजाक; अब तक क्या-क्या हुआ?