Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अमेरिका से नहीं हो रही कोई बात, होर्मुज बंद ही रहेगा', ट्रंप के दावे को ईरान ने कर दिया खारिज

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 07:40 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर 5 दिन तक हमला न करने का ऐलान किया, दावा किया कि ईरान से बातचीत सकारात्मक रही है। हालांकि, ईरान ने ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ट्रंप ने ईरान पर 5 दिन हमले न करने का ऐलान किया।

    2. ईरान ने ट्रंप के बातचीत के दावों को पूरी तरह नकारा।

    3. होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रखने की ईरान की चेतावनी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया हुआ 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद एलान किया कि अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर अगले 5 दिन तक हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक रही है और अगले कुछ दिनों में मिडिल ईस्ट का तनाव खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा।

    लेकिन ईरान ने ट्रंप के दावों को सिरे से ही खारिज कर दिया है। ईरान ने साफ तौर पर कहा है कि अमेरिका के साथ न कोई पहले कोई बातचीत हुई है और न ही अभी कोई बातचीत हो रही है। ईरान ने कहा है कि ट्रंप केवल ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं, क्योंकि कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

    trump iran talk

    ट्रंप पर लगाए गंभीर आरोप

    ईरान ने यह भी कहा है कि होर्मुज रूट खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति युद्ध से पहले जैसी नहीं की जाएगी। ईरान ने चेतावनी दी है कि ऊर्जा बाजार इसी तरह अस्थिर बना रहेंगे। ईरान ने कहा कि ट्रंप केवल समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं।

    trump hormuz open

    ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से यह बातें लिखीं। एजेंसी के मुताबिक, ईरानी अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि ट्रंप केवल वित्तीय बाजारों के दबाव के चलते ईरान के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्र्क्चर पर हमला करने से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान इसी तरह अपनी रक्षा करता रहेगा।

    खबरें और भी

    बता दें कि ट्रंप ने दो दिन पहले ईरान को धमकी दी थी कि अगर उसने 48 घंटे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला तो ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले किए जाएंगे। लेकिन 48 घंटे पूरे होते ही ट्रंप ने नया दांव खेल दिया कि ईरान ने खुद आगे बढ़कर बातचीत की पहल की है और दोनों देश समझौता करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ईरान को समझौते की सख्त जरूरत', ट्रंप ने जल्द युद्धविराम के दिए संकेत