Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पूरा इलाका जल उठेगा', ईरान ने ट्रंप पर लगाया नेतन्याहू के इशारों पर चलने का आरोप

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 11:58 PM (IST)

    ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी है कि नेतन्याहू के इशारों पर चलने से पूरा इलाका जल उठेगा। उन्होंने ट ...और पढ़ें

    ईरान ने ट्रंप पर लगाया नेतन्याहू के इशारों पर चलने का आरोप। (फाइल)

    ईरान ने ट्रंप पर लगाया नेतन्याहू के इशारों पर चलने का आरोप। (फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को चेतावनी जारी की है कि पूरा इलाका जल उठेगा। उन्होंने इसकी वजह यह बताई कि वॉशिंगटन, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इशारों पर चल रहा है।

    एक्स पर पोस्ट में कलीबाफ ने कहा कि ट्रंप के लापरवाह कदम अमेरिका को और वहां के परिवारों को एक जीते-जागते नरक की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को उन कामों से कुछ भी हासिल नहीं होगा, जिन्हें उन्होंने युद्ध अपराध करार दिया है।

    ट्रंप की ईरान को धमकी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने 6 अप्रैल की तय समयसीमा से एक दिन पहले ही ईरान पर दबाव बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ऐसा हमला होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

    इससे पहले 21 मार्च को भी ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट्स को नष्ट कर दिया जाएगा, जिसकी शुरुआत देश के सबसे बड़े बिजली संयंत्र से होगी।

    ईरान का पलटवार

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की धमकी भरी पोस्ट के बाद ईरान ने तीखा जवाब दिया और अमेरिका को उसकी पुरानी सैन्य नाकामी की याद दिला दी।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट और पुलों पर बड़े हमले किए जाएंगे। उन्होंने अपने पोस्ट में कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ऐसा हमला होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

    खबरें और भी

    राष्ट्रपति ट्रंप का स्वास्थ्य सामान्य- व्हाइट हाउस

    व्हाइट हाउस ने उन चर्चाओं को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। ट्रंप के कार्यालय ने इस चर्चा को झूठ करार दिया है। ट्रंप के अचानक बीमार होने और अस्पताल में भर्ती कराए जाने की चर्चा रविवार को इंटरनेट मीडिया पर जोर पकड़ गई थी।

    ट्रंप को शनिवार को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। इसी के बाद एक्स पर खबर आई कि ट्रंप को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाकर भर्ती कराया गया है।

    ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर जब चर्चा तेज हुई तो व्हाइट हाउस को उस पर स्पष्टीकरण देना पड़ा। व्हाइट हाउस के संवाद निदेशक स्टीवन चियुंग ने इस चर्चा को खारिज किया और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का स्वास्थ्य सामान्य है।

    (समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- अमेरिका ने तैनात की घातक JASSM-ER मिसाइलें: ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्मुज पर क्या फैसला लेगा ईरान?