Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध में 16 फलस्तीनी पत्रकारों की मौत, दर्जनों घायल

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 02:23 AM (IST)

    फलस्तीनी पत्रकार संघ ने गुरुवार को कहा कि हमास द्वारा किए गए हमले के बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में अब तक 16 फलस्तीनी पत्रकार मारे गए हैं। ...और पढ़ें

    हमास पर जवाबी कार्रवाई कर रहा इजरायल। फोटोः एपी।
    हमास पर जवाबी कार्रवाई कर रहा इजरायल। फोटोः एपी।

    HighLights

    1. इजरायल हमास युद्ध में मारे गए 2300 से अधिक फलस्तीनी
    2. इजरायली कार्रवाई में मारे गए 16 फलस्तीनी पत्रकार

    एएफपी, रामल्ला। Israel Hamas War। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का आज 14वां दिन है। इस हमले में दोनों ओर से अब तक पांच हाजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमले में 3,785 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं, जबकि 12,493 घायल हुए हैं। वहीं, सात अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है।

    इजरायली हमले में मारे गए 16 फलस्तीनी पत्रकार

    वहीं, फलस्तीनी पत्रकार संघ ने गुरुवार को कहा कि हमास द्वारा किए गए हमले के बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में अब तक 16 फलस्तीनी पत्रकार मारे गए हैं। संघ ने कहा कि हमास द्वारा इजरायल पर 7 अक्टूबर को किए गए घातक हमलों के बाद जारी युद्ध में दर्जनों पत्रकार घायल भी हुए हैं।

    कभी भी जमीनी हमला शुरू कर सकता है इजरायल

    गाजा पट्टी पर जमीनी आक्रमण की आशंका के बीच गुरुवार को दक्षिण इजरायल में सीमा के पास सैकड़ों टैंक तैनात किए गए। वे शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इनकी तैनाती से लगता है कि गाजा में हमास पर जमीनी हमला किसी भी समय शुरू हो सकता है।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच नहीं थम रही खूनी जंग, इजरायली हमले में 3785 फलस्तीनी नागरिकों की मौत

    लेबनान की ओर से दागे गए रॉकेट

    इजरायल डिफेंस फोर्स (आइडीएफ) ने कहा है कि लेबनान की ओर से नौ राकेट दागे गए जिनमें से चार को निष्क्रिय कर दिया गया। इनके अलावा लेबनान से कई एंटी-टैंक मिसाइलें भी छोड़ी गईं। जवाब में इजरायली बलों ने लेबनान में हिजबुल्ला के उन ठिकानों को निशाना बनाया जहां से राकेट दागे गए थे। साथ ही टैंकों से हिजबुल्ला के आतंकी ढांचों पर गोलाबारी की। आइडीएफ ने यूएवी का इस्तेमाल करने वाली आतंकी संगठन की इकाई को नष्ट करने का भी दावा किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा पट्टी पर कभी भी जमीनी हमला कर सकता है इजरायल, रक्षा मंत्री बोले- तैयार रहे सेना