Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेंजामिन नेतन्याहू ने इटली की पीएम और साइप्रस के राष्ट्रपति से की मुलाकात, दोनों नेताओं ने इजरायल को दिया अपना समर्थन

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 07:19 AM (IST)

    इजरायल और हमास युद्ध के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को अपने इटली के समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टो ...और पढ़ें

    बेंजामिन नेतन्याहू ने इटली के समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात की। फोटोः @IsraeliPM
    बेंजामिन नेतन्याहू ने इटली के समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात की। फोटोः @IsraeliPM

    HighLights

    1. जियोर्जिया मेलोनी ने इजरायल को दिया अपना समर्थन
    2. पीएम नेतन्याहू ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स से की मुलाकात

    एएनआई, तेल अवीव। इजरायल और हमास युद्ध के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को अपने इटली के समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पीएम नेतन्याहू को समर्थन भी दिया। वहीं,  नेतन्याहू ने इटली के पीएम से आह्वान करते हुए कहा कि हमें इस बर्बरता को हराना है। उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई सभ्य और राक्षसी बर्बर लोगों के बीच है, जिन्होंने बच्चों तक को नहीं छोड़ा।  

    इजरायली पीएम कार्यालय ने जारी किया बयान

    इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह एक सभ्यता की परीक्षा है और हम इसमें जीतेंगे। पीएम कार्यालय ने कहा कि हम हमास के साथ एकजुट होकर लड़ने के लिए उन सभी देशों से उम्मीद करते हैं जो आईएसआईएस से लड़ने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: हमास का दावा इजरायल ने दो अन्य बंधकों को लेने से किया इनकार, नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया दुष्प्रचार

     जियोर्जिया मेलोनी ने क्या कहा?

    वहीं, इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने इस मामले में इजरायल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने लोगों के लिए खुद का बचाव करने के इजरायल के अधिकारों का बचाव करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में पूरी तरह से सहमत हैं कि एक साथ मिलकर ही आतंकवाद से लड़ना होगा।

    पीएम नेतन्याहू ने साइप्रस के राष्ट्रपति से की मुलाकात

    पीएम नेतन्याहू ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भी इजरायल का अपना समर्थन दिया। साइप्रस के राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि यह बर्बरता के खिलाफ सभ्यता की लड़ाई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पट्टी पर तेज किया हवाई हमला, IDF प्रमुख ने इन्फैंट्री ब्रिगेड का किया दौरा