Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पट्टी पर तेज किया हवाई हमला, IDF प्रमुख ने इन्फैंट्री ब्रिगेड का किया दौरा

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 03:24 AM (IST)

    इजरायली सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सैनिकों को फलस्तीन में जमीनी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। वहीं इजरायल ने हमास पर अपने ...और पढ़ें

    इजरायल ने हमास पर जवाबी कार्रवाई को किया तेजा। फाइल फोटो।
    इजरायल ने हमास पर जवाबी कार्रवाई को किया तेजा। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. गाजा पट्टी पर तेज हुआ इजरायली हमला
    2. इजरायल हमास पर लगातार कर रहा जवाबी कार्रवाई

    तेल अवीव, एएफपी। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों के बीच जारी युद्ध में अब तक पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजरायली सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सैनिकों को फलस्तीन में जमीनी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। वहीं, इजरायल ने हमास पर अपने जवाबी हमले को तेज कर दिया है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार को कहा कि इजरायल को हमास पर दबाव बढ़ाने के लिए गाजा में किए जा रहे जवाबी हमले को पहले से और तेज करने होंगे।

    हमास पर हमले को बढ़ाएगा इजरायल

    मालूम हो कि इजरायल ने हमास आतंकियों पर जमीनी कार्रवाई के लिए गाजा सीमा पर हजारों सैनिकों और सैकड़ों टैंकों को तैनात किया है। सैन्य प्रवक्ता एडमिरल डैनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें युद्ध के अगले चरण में जाना होगा और हम आज से हमास पर अपने हमले को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इजरायल हमास पर हमला लगातार बढ़ाता रहेगा इसलिए हमने गाजा में रहने वाले फलस्तीनी नागरिकों से अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण गाजा में चले जाना का एक बार फिर से निवेदन किया है।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा अस्पताल पर इजरायल ने नहीं दागी थी मिसाइल, फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय ने किया खुलासा

    हम गाजा में करेंगे प्रवेशः IDF प्रमुख

    वहीं,  इजराइल डिफेन्स फोर्स (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ हरजी हलेवी ने इन्फैंट्री ब्रिगेड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम गाजा में प्रवेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गाजा गाजा घनी आबादी वाला इलाका है। दुश्मन यहां पर कई सारी चीजें तैयार कर रहा है। हालांकि, हम भी उनके लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं।

    इजरायली हमले में  4,385 लोगों की मौत

    मालूम हो कि हमास ने इजरायल पर सात अक्टूबर को हमला कर दिया था, जिसमें 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं, हमास के इस हमले के जवाब में इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हवाई हमला कर रहा है। हमास के अधिकारियों के मुताबिक, इजरायली हमले में अब तक 4,385 लोग मारे गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ंः Israel Hamas War: रूस ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी, इजरायल और फलस्तीन न जाने की दी सलाह