Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: गाजा अस्पताल पर इजरायल ने नहीं दागी थी मिसाइल, फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय ने किया खुलासा

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 03:41 AM (IST)

    फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि गाजा के इस अस्पताल पर इजरायल ने मिसाइल से हमला नहीं किया था। फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय के ...और पढ़ें

    फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय ने गाजा अस्पताल पर हुए हमले को लेकर दिया नया अपडेट। फाइल फोटो।
    फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय ने गाजा अस्पताल पर हुए हमले को लेकर दिया नया अपडेट। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. गाजा अस्पातल पर हुए हमले में हुई थी करीब 500 लोगों की मौत
    2. इजरायल ने नहीं किया था अस्पताल पर हमला

    रायटर, गाजा। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध का आज 15वां दिन है और हमास आतंकियों पर इजरायल लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इजरायल के हमले में अब तक 4,137 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं, हाल ही के दिनों में  गाजा में एक अस्पताल पर मिसाइल से हमला हुआ था, जिसमें 471 लोगों की मौत हो गई थी।

    इजरायल पर लगा था अस्पताल पर मिसाइल हमला करने का आरोप

    अब इस मामले में फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि गाजा के इस अस्पताल पर इजरायल ने मिसाइल से हमला नहीं किया था।  फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय के मुताबिक, गाजा के अस्पताल पर हमला फलस्तीन के एक रॉकेट के असफल होने के कारण हुआ था। वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल पर हुए हमलों के लिए इजरायली हवाई हमलों को जिम्मेदार माना था। वहीं, इजरायल ने अपने ऊपर लगे इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि अस्पताल पर किया गया हमला आतंकवादियों द्वारा विफल रॉकेट प्रक्षेपण के कारण हुआ था।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: उत्तरी गाजा से विस्थापित महिला ने सुनाई आपबीती, कहा- रास्ते में देखें क्षत विक्षत शव

    मिसाइल हमले में हुई थी करीब 500 लोगों की मौत

    वहीं,  फलस्तीन के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात अल-अहली अल-अरबी अस्पताल में विस्फोट हो गया था, जिसमें 471 लोगों की मौत हो गई थी। फ्रांसीसी सैन्य खुफिया निदेशालय ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे पता चलता है कि गाजा अस्पताल पर इजरायल ने मिसाइल से हमला किया था। हालांकि, इसकी संभावना सबसे अधिक है कि अस्पताल पर किया गया हमला  फलस्तीन के रॉकेट के असफल के कारण ही हुआ हो।

    दोनों तरफ से पांच हजार से अधिक लोगों की मौत

    मालूम हो कि इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हमास के हमले में कम से कम 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हुई है, जबकि हमास के हमलों के जवाबी कार्रवाई में इजरायल गाजा पट्टी पर लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इजरायली बमबारी में कम से कम 4,137 फलस्तीनियों की मौत हुई है, जिसमें अधिकतर नागरिक हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: हमास ने अमेरिकी महिला और उनकी बेटी को किया रिहा, कब्जे में अभी भी कई विदेशी नागरिक