यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: गाजा में 'ब्लैक आउट', इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद; भीख मांग कर रोटी खा रहे गाजावासी
हमास और इजरायल के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस बीच गुरुवार को युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं ठप्प हो गई हैं। इस खबर की जानकारी ख ...और पढ़ें

HighLights
- खाना नहीं मिलने से लोग भूख से बेहाल
- गाजा में खाने के लिए भीख मांग रहे हैं लोग
एएफपी, गाजा सिटी। हमास और इजरायल के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस बीच गुरुवार को युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं ठप्प हो गई हैं। इस खबर की जानकारी खुद फलस्तीन की दूरसंचार कंपनी पालटेल ने दी है।
कंपनी ने फेसबुक पर जारी किए गए एक बयान में कहा, "बड़े दुख के साथ हम यह घोषणा कर रहे हैं कि गाजा में इजरायल के हमले की वजह से सभी दूरसंचार सेवाएं ठप्प हो गई हैं। गाजा में फिर से ब्लैकआउट हो गया है।"
खाना नहीं मिलने से लोग भूख से बेहाल
वहीं, गाजा में लोग खाना नहीं मिलने से भूख से बेहाल हैं। यहां लोगों को रोटी के लिए भीख तक मांगनी पड़ रही है। गाजा में आलम यह है कि ज्यादातर जगहों पर राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। इसके कारण गाजा में भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
पालतू गधों को काटकर उनका मांस खाने को मजबूर लोग
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस बताया कि गाजा की जनता भूख-प्यास से त्राहीमाम कर रही है। लोग राहत सामग्री के ट्रकों की आहट मिलते ही ऊधर दौड़ पड़ रहे हैं। यही नहीं लोग पालतू गधों और अन्य जानवरों को काटकर उनका मांस खाने को मजबूर हैं, ताकी भूख शांत कर सकें।