विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते यूक्रेन में शांति संभव नहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साफ की अपनी मंशा

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 14 Dec 2023 11:53 PM (GMT+05:30)

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि जब तक हमारे लक्ष्य हासिल ...और पढ़ें

रूसी राष्ट्रपति ने वर्ष के अंत की पारंपरिक प्रेसवार्ता में व्यक्त किए विचार। (फाइल फोटो)
रूसी राष्ट्रपति ने वर्ष के अंत की पारंपरिक प्रेसवार्ता में व्यक्त किए विचार। (फाइल फोटो)

एपी, मास्को। यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि जब तक हमारे लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, तब तक यूक्रेन में शांति नहीं आने वाली। उन्होंने वर्ष के अंत में अपनी पारंपरिक प्रेसवर्ता में संकल्प लिया कि ये उद्देश्य अपरिवर्तित रहेंगे जो एक नेता को सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

अब तक युद्ध को लेकर विस्तार से जानकारी देने से बचने वाले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि अब रिजर्व सैनिकों की दूसरी भर्ती की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना के 6,17,000 सैनिक इस समय यूक्रेन में लड़ाई कर रहे हैं, इसमें 2,44,000 वे सैनिक भी शामिल हैं जिन्हें प्रोफेशनल रूसी सेना के साथ लड़ने के लिए बुलाया गया था।

रूसी सेना में रोज हो रही भर्ती

उन्होंने बताया कि देश में हर दिन 1,500 लोगों को रूसी सेना में भर्ती किया जा रहा है। बुधवार शाम तक कुल 4,86,000 सैनिकों ने रूस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन 24 साल से सत्ता में हैं। उन्होंने हाल ही में एलान किया है कि वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव फिर से लड़ेगे।

यह भी पढ़ेंः Ruusia Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ मैदान-ए-जंग में डटे हैं 2,44,000 रूसी सैनिक, पुतिन बोले- अभी जारी रहेगी युद्ध

पुतिन ने पिछले वर्ष दिसंबर में पारंपरिक प्रेसवार्ता का आयोजन नहीं किया था, क्योंकि दावे के अनुरूप रूसी सेना कीव पर नियंत्रण हासिल नहीं कर पाई थी। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमीर जेलेंस्की द्वारा रूस को करारा जवाब देने के लिए अमेरिका से और सैन्य सहायता की मांग और पश्चिमी देशों में मदद को लेकर मतभेद की खबरों के बीच मीडिया से सामना करने का निश्चय लिया।

रूस ने यूक्रेन पर फिर दागे ड्रोन व मिसाइल

रूसी ने बुधवार रात को भी दक्षिण यूक्रेन क्षेत्र में 42 ड्रोन और छह मिसाइल दागे। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई और डेन्यूब नदी के निकट अनाज गोदाम को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रात को खेरसान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को निशाना बनाने के दौरान मिसाइल हमले में एक नागरिक की जान गई है। यूक्रेनी एयर फोर्स ने दावा किया कि उसने 42 शहीद ड्रोन में 41 को मार गिराया। इनमें से ज्यादातर ओडेसा क्षेत्र में निशाना बनाकर भेजे गए थे।

बंदी अमेरिकी पत्रकार को लेकर अमेरिका से वार्ता जारी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि जासूसी के आरोप में मास्को जेल में बंद वाल स्ट्रीट के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच और मिशिगन से कार्पोरेट सुरक्षा कार्यकारी पाल व्हेलन को घर वापस भेजने के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत जारी है।

अमेरिका ने बंदियों की अदलाबदली के तहत रूस को यह प्रस्ताव किया है। पाल व्हेलन को दिसंबर, 2018 में गिरफ्तार कर गया था। उन्हें 16 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं वाल स्ट्रीट के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को इस साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ेंः 'यूक्रेन को अमेरिकी सहायता न देना पुतिन के लिए क्रिसमस गिफ्ट होगा', जेलेंस्की से मुलाकात में बोले बाइडन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।