Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: कैसे जीता जाए इजरायल के खिलाफ चल रहा युद्ध, हिजबुल्लाह और हमास नेताओं के बीच हुई चर्चा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 03:17 PM (IST)

    Israel-Hamas War युद्ध के बीच हिजबुल्लाह हमास और इस्लामिक जिहाद के नेतओं के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि इजरायल के खिलाफ चल रहे ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: कैसे जीता जाए इजरायल के खिलाफ चल रहा युद्ध, हिजबुल्लाह और हमास नेताओं के बीच हुई चर्चा
    Israel-Hamas War: कैसे जीता जाए इजरायल के खिलाफ चल रहा युद्ध, हिजबुल्लाह और हमास नेताओं के बीच हुई चर्चा

    HighLights

    1. हमास के नेताओं से मिले हिजबुल्लाह प्रमुख।
    2. युद्ध को लेकर हुई हमास और हिजबुल्लाह नेता के बीच चर्चा।
    3. इजरायल के हमले में अबतक मारे गए हिजबुल्लाह के 40 लड़ाके।

    रायटर, बेरूत। इजरायल के साथ चल रहे युद्ध के बीच हिजबुल्लाह प्रमुख ने हमास और इस्लामिक जिहाद के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। हिजबुल्ला ने बुधवार को बताया कि लेबनान के हिज्बुल्लाह प्रमुख ने फलस्तीनी गुट हमास और इस्लामिक जिहाद के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर युद्ध के हालात पर चर्चा की।

    हिज्बुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ हमले किए तेज

    इस मुलाकात के दौरा हिजबुल्लाह, हमास और इस्लामिक जिहाद के नेतओं के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि इजरायल के खिलाफ चल रहे युद्ध में कैसे जीत हासिल की जाए। बता दें कि हिज्बुल्लाह ने 7 अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से इजरायली सेना के खिलाफ लगातार हमले किए हैं।

    हमास के नेताओं से मिले हिजबुल्लाह प्रमुख

    हिजबुल्लाह ने एक बयान में बताया कि बैठक में हिज्बुल्लाह के नेता सैयद हसन नसरल्लाह, हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरूरी और इस्लामिक जिहाद के प्रमुख जियाद अल-नखाला शामिल थे। हालांकि, हिजबुल्लाह ने यह नहीं बताया है कि इन नेताओं के बीच मुलाकात कब हुई थी।

    बैठक में इजरायल-हमास युद्ध रहा अहम मुद्दा

    हिज्बुल्लाह ने बताया कि बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की स्थिति का आकलन किया गया और इस बात पर चर्चा हुई कि युद्ध को जीतने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इजरायल के हमलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने पर भी चर्चा की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 'मैंने 10 यहूदियों का कर दिया कत्ल', पिता को फोन कर बोला हमास आतंकी; IDF ने जारी किया ऑडियो

    अबतक मारे गए हिजबुल्लाह के 40 लड़ाके

    हिजबुल्लाह ने बुधवार को पुष्टि करते हुए बताया कि इजरायल के साथ युद्ध में उसके दो और लड़ाके मारे गए हैं। बता दें कि इजरायल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह के 40 लड़ाके मारे जा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: युद्ध के बीच ईंधन क्यों जुटा रहा हमास? इजरायली सेना के दावे से और बढ़ सकती है जंग