Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: गाजा के शरणार्थी कैंप पर इजरायल ने किया हमला, दर्जनों लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 05:59 AM (IST)

    हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल ने सोमवार देर गाज पट्टी में एक शरणार्थी कैंप पर बमबारी की जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और कई लोग ...और पढ़ें

    गाजा के शरणार्थी कैंप पर इजरायल ने की बमबारी । फाइल फोटो।
    गाजा के शरणार्थी कैंप पर इजरायल ने की बमबारी । फाइल फोटो।

    HighLights

    1. इजरायल ने गाजा के शरणार्थी कैंप पर की बमबारी
    2. इजरायली हमले में कई लोगों की मौत

    रायटर, गाजा। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का आज 18वां दिन है। हमास के हमले के बाद इजरायल लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। वहीं, दोनों के बीच जारी संघर्ष में अब तक पाचं हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इधर, हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल ने सोमवार देर गाज पट्टी में एक शरणार्थी कैंप पर बमबारी की, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। हालांकि, हमास के इस दावे पर इजरायल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    इजरायली हमले में पांच लोगों की मौत

    स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इजरायल ने अल-शती शिविर को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि इजरायली हमले में कई लोग हताहत हुए हैं, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने इसपर अन्य जानकारी साझा नहीं की। फलस्तीनी मीडिया ने बताया कि इजरायली हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है।

    यह भी पढ़ेंः Iron Sting: क्या इजरायल के इस हथियार से बदल जाएगा युद्ध का रुख? आयरन डोम के साथ हुई इसकी तैनाती

    1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत

    मालूम हो कि इजरायली बमबारी में गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,651 हो गई है, जबकि 14,245 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 1,873 बच्चे और 1,023 महिलाएं शामिल हैं। इस बीच हमास ने लड़ाई को बड़े स्तर पर फैलाने की धमकी दी है। वहीं, हमास के हमले में 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है।

    यह भी पढ़ेंः गाजा में अस्पतालों की हालत गंभीर, हजारों जानों को खतरा; तेजी से खत्म हो रहा जेनरेटर चलाने वाला डीजल

    खबरें और भी