यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel-Hamas War: गाजा में लोग पी रहे खारा पानी, कूड़े का लगा ढेर; इजरायल के हमले के बाद हर तरफ बर्बादी के निशान
Israel War। फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास पर हमले के बाद गाजा पट्टी में लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों के घरों में पानी खत्म हो गया है जि ...और पढ़ें

HighLights
- गाजा पट्टी में खारा पानी पीने को मजबूर हुए लोग
- अस्पतालों में दवाओं की कमी से जूझ रहे डॉक्टर
- गाजा में कूड़े का लगा ढेर
रायटर, गाजा। Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमला कर वहां के लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हर तरफ बर्बादी के निशान दिख रहे हैं। लोगों को पीने के लिए खारे पानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
गाजा में खत्म हुआ पानी
न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, गाजा पट्टी में लोगों के घरों में पानी खत्म हो गया है। उन्हें समुद्र का प्रदूषित खारा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी की कमी को देखते हुए उन्होंने समुद्र से सटे इलाकों में कुआं खोदना भी शुरू कर दिया है।
गाजा पट्टी में लगा कूड़े का ढेर
रायटर के मुताबिक, गाजा पट्टी में कूड़े के ढेर लग गए हैं। अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में दवाओं की भी कमी हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर मामलों में ही सर्जरी हो पा रही है, क्योंकि पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। लोग इजरायल और हमास के बीच युद्ध को खत्म करने को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं।
हमास के हमले में 2570 इजरायली नागरिकों की मौत
फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास पर किए गए इजरायल के हवाई हमले से कई घर जमींदोज हो गए और दो हजार 570 लोग मारे गए, जिनमें से 700 से अधिक बच्चे थे। इसके अलावा, 10 हजार लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, एक हजार से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे मलबे में दबे हुए हो सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: हमास के खिलाफ लड़ने को तैयार इजरायली अभिनेत्री रोना-ली शिमोन, कहा- अपने बंधकों को घर वापस लाना हमारी प्राथमिकता
गाजा सीमा पर टैंकों के साथ तैनात हैं इजरायली सैनिक
इजरायल ने गाजा पर हमले की तैयारी करते हुए पूर्ण नाकाबंदी कर दी है। सीमा पर टैंकों के साथ इजरायली सैनिक तैनात हैं। इजरायल ने हमास को नष्ट करने की कसम खाई है, क्योंकि उसके हमले में बच्चों समेत 1300 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों को बंधक बना लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: फलस्तीन के लोगों के लिए 'भूत', इजरायल पर हमले का मास्टरमाइंड; आखिर कौन है हमास का 'द गेस्ट'
'गाजा में खत्म हो रही पानी और बिजली'
संयुक्त राष्ट्र फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के आयुक्त जनरल फिलिप लेजारिनी ने कहा कि गाजा में पानी और बिजली खत्म हो रही है। वास्तव में, गाजा का गला घोंटा जा रहा है। ऐसा लगता है कि दुनिया ने इस समय अपनी मानवता खो दी है।
हमास ने इजरायल पर लगाया आरोप
हमास ने सोमवार को कहा कि इजरायल ने वादा करने के बावजूद गाजा को पानी की आपूर्ति फिर से शुरू नहीं की है। वहीं, एक इजरायली अधिकारी का कहना है कि दक्षिण में एक क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।