Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: गाजा में जंग रुकने की उम्मीद नहीं! नेतन्याहू बोले- युद्ध में जीत तक 'हमें कोई नहीं रोकेगा'

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    गाजा में 18400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस बीच हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह ने कहा कि इजरायली हमले को रोकने क ...और पढ़ें

    नेतन्याहू ने कहा, गाजा युद्ध में जीत तक 'हमें कोई नहीं रोकेगा'
    नेतन्याहू ने कहा, गाजा युद्ध में जीत तक 'हमें कोई नहीं रोकेगा'

    HighLights

    1. 18,400 से अधिक लोग मारे गए
    2. 19 लाख लोग युद्ध के कारण विस्थापित हो चुके हैं

    एएफपी, यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि इजरायल जब तक हमास आतंकवादियों के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर लेता, तब तक उसे गाजा पट्टी में युद्ध जारी रखने से 'कोई नहीं रोकेगा' 

    नेतन्याहू ने अपने कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो बयान में कहा-

    हम अंत तक युद्ध जारी रखेंगे। इसमें कोई सवाल ही नहीं है। मैं इसे बड़े दर्द के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दबाव के आलोक में भी कह रहा हूं। हमें कोई नहीं रोकेगा। हम अंत तक जा रहे हैं... जीत तक, इससे कम कुछ भी नहीं।

    18,400 से ज्यादा लोग मारे गए...

    गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा में 18,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गाजा के 24 लाख लोगों में से 19 लाख लोग युद्ध के कारण विस्थापित हो चुके हैं।

    हम चर्चा करने को तैयार

    युद्ध के बीच हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह ने कहा कि, इजरायली हमले को रोकने के लिए हम किसी भी विचार और पहल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। यह वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी दोनों में फलस्तीन के लोगों को वापस अपने घरों में जाने के लिए दरवाजा खोल सकता है।

    यह भी पढ़ेंः Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा चूक मामले में UAPA के तहत मामला दर्ज, आरोपियों से देर रात तक पूछताछ जारी