लेबनान में और अंदर तक घुसेगी इजरायली सेना, ईरान के राजदूत का बेरूत छोड़ने से इनकार
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार करने का ...और पढ़ें

नेतन्याहू ने कहा कि हिज़्बुल्लाह के खिलाफ अभियान जारी हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के साथ-साथ ही लेबनान में भी अपना मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया हुआ है। इजरायली सेना साउथ लेबनान में अंदर तक दाखिल हो चुकी है और हिज्बुल्लाह को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एलान किया है कि इजरायल साउथ लेबनान में अपना नियंत्रण और बढ़ाएगा।
नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सेना को लेबनान में एक सुरक्षा क्षेत्र का और विस्तार करने का आदेश दिया है, क्योंकि हिज़्बुल्लाह के खिलाफ अभियान जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य आक्रमण के खतरों को बेअसर करना और बॉर्डर के पास टैंक-रोधी हमलों को रोकना है।
ईरानी राजदूत का लेबनान छोड़ने से इनकार
उधर लेबनान ने ईरान के राजदूत को 'पर्सोना नॉन ग्रेटा' घोषित कर दिया था। इसका मतलब ये हुआ कि ईरान के राजदूत को लेबनान छोड़ना होगा। लेकिन बावजूद इसके ईरानी राजनयिक ने लेबनान छोड़ने से इनकार कर दिया है। एएफपी के मुताबिक, ईरानी राजदूत ने यह फैसला लेबनानी संसद के स्पीकर नबीह बेरी और हिज्बुल्लाह से समर्थन मिलने के बाद लिया है।
बता दें कि जब लेबनान ने ईरानी राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया था, तब हिज्बुल्लाह ने इसकी निंदा की थी। बेरी की पार्टी ने भी कैबिनेट की बैठक का बहिष्कार कर दिया था और ईरानी राजनयिक को निकालने के फैसले का विरोध किया था।
खबरें और भी
पश्चिम एशिया में जारी जंग किस दिशा में जाएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। एक तरफ अमेरिका ईरान को बातचीत के मंच पर लाने के दावे कर रहा है, दूसरी तरफ ईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी भी जा रही है। ईरान ने अमेरिका को इसे लेकर चेतावनी भी दी है।