यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को होने जा रहा एक माह पूरा, गाजा आश्रय स्थल पर इजरायली हमले; 15 की मौत
इजरायल लगातार हमास के छिपे ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है। इसी कड़ी में गाजा में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 15 लोग ...और पढ़ें

HighLights
- इजरायल-हमास युद्ध को होने जा रहा एक माह पूरा
- गाजा आश्रय स्थल पर इजरायली हमले; 15 की मौत
- गाजा में शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमले
रॉयटर्स, गाजा। Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को लगभग एक महीना होने जा रहा है। 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए हमले के बाद से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इजरायल लगातार हमास के छिपे ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है।
इसी कड़ी में गाजा में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 15 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।
शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमले
अल-शिफा अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद अबू सेलमेया ने बताया कि उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर में विस्थापित लोगों को शरण देने वाले आश्रय स्थल पर इजरायली हवाई हमले हुए है। हमास द्वारा संचालित एन्क्लेव में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी अबू सेल्मेया ने कहा, '15 शहीद हुए हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।'
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गाजा में लगभग 15 लाख लोग, या 70% आबादी, अपने घर छोड़कर भाग गए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा में अब तक 9,200 से अधिक फलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 3,600 से अधिक फलिस्तीनी बच्चे भी शामिल हैं।

इजरायल में 1400 से अधिक लोगों की मौत
इजरायली पक्ष में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें मुख्य रूप से हमास के शुरुआती हमले के दौरान मारे गए नागरिकों की संख्या शामिल है। गाजा आतंकवादियों द्वारा इजरायल में रॉकेट दागना जारी है, जिससे लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 250,000 लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।