इजरायल से दिल दहला देने वाली खबर, हमास हमले में मारी गई गर्लफ्रेंड की कब्र पर प्रेमी ने किया सुसाइड
7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले में मारी गई युवती की कब्र पर उसके प्रेमी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। 30 वर्षीय बार असराफ शनिवार को लिरोन बरदा की कब्र ...और पढ़ें

हमास हमले में मारी गई गर्लफ्रेंड की कब्र पर प्रेमी ने किया सुसाइड (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
7 अक्टूबर 2023 के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे
हमास हमले के लंबे समय बाद भी जारी है मौतों का सिलसिला
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले में मारी गई युवती की कब्र पर उसके प्रेमी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। 30 वर्षीय बार असराफ शनिवार को लिरोन बरदा की कब्र पर मृत पाए गए।
लिरोन बरदा 26 वर्ष की थीं। वे नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में बार मैनेजर के रूप में काम कर रही थीं। हमास के हमले के दौरान दोस्तों ने उन्हें भागने को कहा, लेकिन उन्होंने घायलों की मदद करने का फैसला किया और प्राथमिक चिकित्सा देते हुए मारी गईं।
बार असराफ और लिरोन बचपन के दोस्त थे और परिवार ने उन्हें सोलमेट्स बताया। लिरोन की मौत के बाद बार एक हफ्ते तक नहीं सोए। वे रोज उनकी कब्र पर जाते थे।
उनकी मां ब्रखा असराफ ने बताया कि लिरोन उनके लिए सब कुछ थीं, सबसे अच्छी दोस्त और मनोवैज्ञानिक। उन्होंने कहा कि बार रोज कब्र पर जाते थे और हर बात उन्हें बताते थे।
शनिवार को परिवार शब्बात चातन (दूल्हे का सम्मान करने का कार्यक्रम) मना रहा था। बार तीन दिन पहले अपने भाई की शादी में नाच-गा भी रहे थे, लेकिन अंदर से संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने मां से कहा था कि लिरोन की जगह कोई नहीं ले सकता और उन्हें खुश करने वाला कोई नहीं बचा।
परिवार जब उन्हें नहीं ढूंढ पाया तो कब्र पर पहुंचा। बहन लिही ने बताया कि पहले मैंने उन्हें नहीं देखा। फिर देखा कि वे वहां लेटे हैं। मैंने चिल्लाया बार, उठो.. तभी समझ में आया कि क्या हुआ है। पहले लगा किसी ने उन्हें मार दिया है।
खबरें और भी
लिही ने कहा कि बार ने लिरोन की याद में सैनिकों के लिए भोजन का आयोजन किया और जरूरतमंद परिवारों को पैकेज बांटे। वे हमेशा दूसरों की मदद करते थे।
7 अक्टूबर के हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 बंधक बनाए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के बाद कई सर्वाइवर्स ने आत्महत्या की है।