होर्मुज संकट से कैसे पाएंगे पार? ओमान ने ईरान के सामने रखी अपनी परेशानी; ट्रंप का अल्टिमेटम भी खत्म होने के करीब
ओमान और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाने पर चर्चा की, जिसमें उप विदेश मंत्री शामिल थे। ओमान के विदेश मंत्रालय ने इसकी जा ...और पढ़ें
HighLights
ओमान-ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य आवाजाही पर चर्चा की।
पोप लियो XIV ने युद्ध के बजाय शांति चुनी।
वेटिकन में 11 अप्रैल को प्रार्थना सभा होगी।
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। ओमान और ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही आसान करने के लिए चर्चा की। रॉयटर्स की माने तो इस बातचीत में डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर शामिल हुए।
ओमान के फॉरेन मिनिस्ट्री ने रविवार को X पर इस बातचीत की जानकारी साझा की। बता दे कि यह बातचीत तब हो रही है, जब गुरुवार को एक ईरानी अधिकारी ने कहा था कि ईरान ओमान के साथ एक प्रोटोकॉल का ड्राफ्ट बना रहा है। ताकि होर्मुज में ट्रैफिक पर नजर रखी जा सके।
पोप ने युद्ध की जगह शांति चुनने की अपील की
इसके साथ ही पोप लियो XIV ने युद्ध की जगह शांति चुनने की अपील की है। उन्होंने यह अपील उन देशों से की है, जिनके पास युद्ध छेड़ने की शक्ति है।
उन्होंने आगे कहा कि हम हिंसा के आदी होते जा रहे हैं और हमने इसे स्वीकार कर लिया है। हजारों लोगों की मौतों के प्रति यह उदासीनता ठीक नहीं है। उन्होंने सेंट पीटर स्क्वायर में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ से यह सब बातें कही। इसके साथ ही 11 अप्रैल को वेटिकन में एक प्रार्थना सभा की घोषणा भी की।