यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Turkiye: '...यूरोपीय संघ से अलग हो सकते हैं हम', अमेरिकी दौरे से पहले बोले राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन
तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने शनिवार को यूरोपीय संघ से अलग होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुई तो अंकारा यूरोपीय संघ से अलग हो ...और पढ़ें

HighLights
- लंबे समय से यूरोपीय संघ में शामिल होने का इंतजार कर रहा तुर्किये
- अमेरिकी यात्रा से पहले तुर्किये के राष्ट्रपति ने पत्रकारों से की बातचीत
इस्तांबुल, रायटर। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन (Tayyip Erdogan) ने शनिवार को यूरोपीय संघ से अलग होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुई तो अंकारा यूरोपीय संघ से अलग हो सकता है।
दरअसल, तुर्किये का लक्ष्य यूरोपीय संघ में शामिल होने का है, लेकिन मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है और तुर्किये अब इंतजार करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि वह वर्षों से इंतजार कर रहा है।
तुर्किये-यूरोपीय संघ एक्सेशन वार्ता
बता दें कि तुर्किये लंबे समय से यूरोपीय संघ में शामिल होने का इंतजार कर रहा है, लेकिन मानवाधिकारों के उल्लंघन की वजह से हाल के वर्षों में एक्सेशन वार्ता रुकी हुई है। कई मौकों पर तैयर एर्दोगन ने इसका जिक्र भी किया है। अमेरिका की यात्रा से पहले उन्होंने इस मसले पर पत्रकारों के साथ बातचीत भी की।

क्या कुछ बोले एर्दोगन?
तैयप एर्दोगन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूरोपीय संघ तुर्किये से अलग होने की कोशिश कर रहा है। हम इन घटनाक्रमों के आधार पर अपना मूल्यांकन करेंगे और जरूरी हुआ तो हम यूरोपीय संघ से अलग हो सकते हैं।
सनद रहे कि तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि यूरोपीय संसद की रिपोर्ट में निराधार आरोप शामिल हैं और इस रिपोर्ट में यूरोपीय संघ के साथ तुर्कियों के संबंधों के लिए गैर-दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया है।