Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पूरे ईरान को उड़ा देंगे...', ट्रंप ने दी मंगलवार तक की डेडलाइन; क्या मचने वाली है तबाही?

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 08:00 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को मंगलवार तक युद्धविराम के लिए अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समझौता न होने पर पूरे ईरान को तबाह कर दि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ट्रंप ने ईरान को मंगलवार तक युद्धविराम का अल्टीमेटम दिया

    2. समझौता न होने पर पूरे ईरान को तबाह करने की धमकी

    3. ईरान ने जवाबी हमले और युद्ध अपराध की चेतावनी दी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर दबाव डालकर युद्ध रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन ईरान किसी भी कीमत पर युद्ध रोकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच ट्रंप ने ईरान को सीजफायर के लिए मंगलवार की डेडलाइन दिए हैं। ट्रंप का कहना है कि अगर मंगलवार तक समझौता नहीं हुआ तो पूरे ईरान को उड़ा देंगे।

    ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान उनकी डेडलाइन खत्म होने तक अमेरिका के साथ कोई शांति समझौता नहीं कर सकता है तो वह पूरे ईरान को तबाह कर देंगे। ट्रंप ने ईरानी नागरिकों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे पर हमला करने की धमकी दी है। अगर वह अपनी धमकी पर अमल करते हैं, तो इस धमकी को वॉर क्राइम माना जाएगा।

    ईरान ने भी दी धमकी

    ईरान सीजफायर करने की बजाय उल्टे अमेरिका को धमकी दी है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो हम इजरायल और खाड़ी देशों के बुनियादी ढांचे पर इसी तरह के हमले करके जवाबी कार्रवाई करेंगे।

    middle east (1)

    ईरानी शासन को कमजोर करने के लिए किए जाएंगे हमले

    हालांकि, अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने अपने इन कदमों से आम नागरिकों की जान को होने वाले भारी नुकसान की चिंताओं को भी खारिज कर दिया है। अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने कहा कि जो लोग अपनी सरकार का विरोध करते हैं, वे इस तरह के हमलों का समर्थन करेंगे, ताकि मौजूदा शासन को कमजोर किया जा सके।

    खबरें और भी

    अमेरिकी कमांडर ने आगे कहा कि ईरान के नागरिक डर के साए में जी रहे हैं। उन्हें डर है कि हम युद्ध के बीच में ही चले जाएंगे, लेकिन हम नहीं जाएंगे।

    ट्रंप ने क्या कहा?

    अमेरिकी मीडिया संस्थानों को दिए गए कई इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर अगले 48 घंटों में ईरान के साथ कोई शांति समझौता नहीं होता है, तो हम पूरे देश को उड़ा देंगे। ट्रंप ने कहा कि शांति समझौते की पूरी संभावना है, लेकिन अगर वे कोई समझौता नहीं करते हैं, तो मैं वहां सब कुछ उड़ा दूंगा।

    ट्रंप ने दावा किया कि ईरान पूरी तरह तबाह हो चुका है और हर दिन हालात और खराब होते जाएंगे। हर दिन उन्हें और पुल बनाने पड़ेंगे, और उन्हें और पावर प्लांट और बाकी सब कुछ बनाना पड़ेगा। ऐसा कोई देश नहीं है, जिसने कभी ईरान के तरह मार झेली हो।

    middle east

    सीजफायर की संभावना कम

    गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रंपति ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर वे ईरान के नेताओं के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो वे उस इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर देंगे जो ईरानी नागरिकों के लिए बहुत जरूरी है। पिछले सप्ताह अमेरिका और ईरान ने पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की के जरिए परोक्ष बातचीत की है, ताकि होर्मुज स्ट्रेट को खोलनेके बदले सीजफायर तक पहुंचा जा सके, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं देखने को मिला। जिससे युद्ध विराम की संभावना बहुत कम दिख रही है।

    ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, "मंगलवार ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा - सब कुछ एक ही दिन में, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। उस होर्मुज स्ट्रेट को खोलो, तुम पागल कमीनों, वरना तुम नरक में रहोगे - बस देखते जाओ! अल्लाह की जय हो।"

    यह भी पढ़ें- ट्रंप की ईरान को धमकी के बाद तेल की कीमतों में उछाल, 110.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा क्रूड ऑयल

    यह भी पढ़ें- अमेरिका की 'हार्ड-पावर' सैन्य शक्ति फिर भी ईरान के साथ युद्ध को खत्म क्यों नहीं कर पा रहे ट्रंप?