Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UAE: यूपी के आदिल की Dubai में लगी लॉटरी, 25 साल तक हर महीने मिलेंगे इतने लाख रुपये

    By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 05:30 AM (IST)

    UAE News दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में इंटीरियर डिजाइन सलाहकार के रूप में काम करने वाले आदिल को लाटरी जीतने के बाद 25 साल तक प्रति माह 25000 दरहम ...और पढ़ें

    यूपी के आदिल की दुबई में लगी लाटरी, 25 साल तक हर महीने मिलेंगे 5.5 लाख रुपये।
    यूपी के आदिल की दुबई में लगी लाटरी, 25 साल तक हर महीने मिलेंगे 5.5 लाख रुपये।

    HighLights

    1. दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में इंटीरियर डिजाइन सलाहकार के रूप में काम करते हैं आदिल।
    2. लाटरी जीतने के बाद 25 साल तक प्रति माह 25,000 दरहम मिलेंगे।
    3. कोरोना से भाई का निधन होने पर उसके परिवार का भरण-पोषण भी वही कर रहे हैं।

    दुबई, एजेंसी: दुबई में काम करने वाले एक भारतीय आर्किटेक्ट को संयुक्त अरब अमीरात में एक मेगा पुरस्कार का पहला विजेता नामित किया गया है। उसे अगले 25 वर्षों तक हर महीने 5.5 लाख रुपये से अधिक मिलेंगे। समाचार पत्र गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मोहम्मद आदिल खान को फास्ट फाइव ड्रा का मेगा पुरस्कार विजेता नामित किया गया।

    हर माह मिलेंगे 25,000 दरहम

    दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में इंटीरियर डिजाइन सलाहकार के रूप में काम करने वाले आदिल को लाटरी जीतने के बाद 25 साल तक प्रति माह 25,000 दरहम यानी करीब 5,59,822 रुपये मिलेंगे। आदिल ने बताया कि अपने परिवार में वही अकेले कमाने वाले हैं।

    उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड में दिखाई अपनी ताकत, मिसाइलें-हमलावर ड्रोन का किया प्रदर्शन

    कोरोना से हुई भाई की मौत

    कोरोना से भाई का निधन होने पर उसके परिवार का भरण-पोषण भी वही कर रहे हैं। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता और एक पांच साल की बेटी है। उन्होंने कहा कि लाटरी जीतने की खबर से उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ।

    ड्रा का आयोजन करने वाली कंपनी टाइचेरोस के मार्के¨टग प्रमुख पाल चैडर ने कहा कि इस लाटरी की लॉन्चिंग के आठ सप्ताह से भी कम समय में हमें अपने पहले विजेता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम इसे फास्ट फाइव इसलिए कहते हैं क्योंकि यह करोड़पति बनने का सबसे तेज तरीका है।

    खबरें और भी