Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    North Korea: उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड में दिखाई अपनी ताकत, मिसाइलें-हमलावर ड्रोन का किया प्रदर्शन

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 07:49 AM (IST)

    उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने चीन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के लिए एक बड़ी सैन्य परेड (night-time parade) आयोजित कराई। इस ...और पढ़ें

    North Korea: उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड में दिखाई अपनी ताकत, मिसाइलें-हमलावर ड्रोन का किया प्रदर्शन
    North Korea: उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड में दिखाई अपनी ताकत, मिसाइलें-हमलावर ड्रोन का किया प्रदर्शन

    HighLights

    1. उत्तर कोरिया ने आयोजित की एक बड़ी सैन्य परेड
    2. सैन्य परेड में परमाणु-सक्षम मिसाइलें और नए हमलावर ड्रोन को किया प्रदर्शित
    3. उत्तर कोरिया ने कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाई

    सियोल, एजेंसी। North Korea Ballistic Missiles: उत्तर कोरिया के दौरे पर आए चीन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के लिए उत्तर कोरिया ने एक बड़ी सैन्य परेड आयोजित की। इस सैन्य परेड में परमाणु-सक्षम मिसाइलें और नए हमलावर ड्रोन को प्रदर्शित किया गया।

    उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह बहुप्रतीक्षित परेड कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए गुरुवार रात को आयोजित की गई थी, जिसे उत्तर कोरिया में 'विजय दिवस' ​​के रूप में मनाया जाता है।

    कोविड महामारी के बाद उत्तर कोरिया आए चीनी और रूसी प्रतिनिधिमंडल

    COVID-19 महामारी शुरू होने के बाद रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु सहित चीनी और रूसी प्रतिनिधिमंडल पहले ऐसे अतिथि है जो उत्तर कोरिया के दौरे पर आए है। बता दें, उत्तर की परमाणु मिसाइलों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने चीन और रूस के समर्थन से प्रतिबंधित कर दिया था। उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल विकास से खुद को दूर करने के लिए दोनों देशों ने यह कदम उठाए थे।

    क्या-क्या था परेड में शामिल?

    सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार, परेड में उत्तर कोरिया की लेटेस्ट ह्वासोंग-17 और ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। माना जाता है कि इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में कहीं भी लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता है। केसीएनए ने बताया कि इस कार्यक्रम में नए हमले और जासूसी ड्रोनों द्वारा फ्लाई ओवर को भी दिखाया गया।

    खबरें और भी