Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Iran War Updates LIVE: अमेरिका ने ईरान के 9 शिप को किया तबाह, पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को किया फोन

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 11:46 PM (IST)

    Israel vs Iran War Live: इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान में किए हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। ईरान की ओर से लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती ...और पढ़ें

    खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल से बदला लेने की मांग।

    खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल से बदला लेने की मांग।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर किए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान ईरान ने इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुबैत समेत कई देशों पर मिसाइलें दाग दी। जिसके चलते तनाव और अधिक बढ़ गया है।

    बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा कर दी है। खामनेई की मौत के तुरंत बाद ईरान ने 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल ड्रोन से हमला किया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉ के साथ....