विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: सेना की मदद के लिए गाजा बार्डर पर रसोई और सैलून, हर दिन 11 हजार सैनिकों को वालंटियर खिला रहे खाना

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 19 Oct 2023 09:51 PM (IST)

हमास और इजरायल का संघर्ष जारी है। इस बीच वालंटियर गाजा बार्डर के पास युद्ध क्षेत्र में रसोई और सैलून ...और पढ़ें

गाजा बार्डर के पास युद्ध क्षेत्र में इजरायली सैनिकों के लिए रसोई और सैलून। (फोटो- एएनआई)
गाजा बार्डर के पास युद्ध क्षेत्र में इजरायली सैनिकों के लिए रसोई और सैलून। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, रीम। हमास और इजरायल का संघर्ष जारी है। इस बीच वालंटियर गाजा बार्डर के पास युद्ध क्षेत्र में रसोई और सैलून खोलकर सैनिकों की मदद कर रहे हैं।

सैनिकों के लिए कई सुविधाएं

हाल ही में इजरायल लौटे अमेरिकी गैल सेला ने बताया कि हमारे सैनिकों को आवश्यक चीजें मिलती हैं, लेकिन हम यहां अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मौजूद हैं। तनावपूर्ण माहौल के बीच उनके जैसे 50 अन्य वालंटियर सैंडविच आदि तैयार करते हैं।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas News: गाजा के सुरक्षित क्षेत्रों में भी बमबारी! पूरे इलाके में पानी, बिजली और रोटी का संकट

साथ ही पेय पदार्थों की व्यवस्था करते हैं। उनका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सैनिकों को अच्छा भोजन और आराम मिले। सैनिक उनकी देखभाल की सराहना भी करते हैं।

हर दिन 11,000 सैनिक खाते हैं खाना

उन्होंने कहा कि यहां हम हर दिन 11,000 सैनिकों को खाना खिला रहे हैं। सेला ने कहा कि हम अपने लोगों के लिए जो कर सकते हैं वह कर रहे हैं। हम इसे दिल से कर रहे हैं। मेरे दो बच्चे सेना में हैं। सैनिक छुट्टी लेते हैं, वे यहां आते हैं और हम उन्हें बर्गर देते हैं। यह एकजुटता दिखाने के लिए है। हमारे पास सैलून भी हैं, हम बाल और दाढ़ी बनाते हैं।

कोबे नामक वालंटियर ने कहा कि जब हम सब घर पर थे, हमने दो दोस्तों के साथ तीन बारबेक्यू खोले थे। आज स्थिति बहुत दुखद है, इसलिए अगर सैनिकों की मदद कर सकते हैं तो यह हमें करने के लिए प्रेरित करती है। इन सबों के बीच एक ऐसे धार्मिक गुरु हैं, जो सैनिकों को आशीर्वाद देकर उनकी सुरक्षा की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः 'गाजा में स्थिति गंभीर, वहां से लोगों को निकालना थोड़ा मुश्किल', भारतीयों के फंसे होने को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान