Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया के सबसे गंदे आदमी की भी थी पसंदीदा डिश, आम लोगों की तरह वो भी था इन चीजों का शौकीन

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 07:03 AM (IST)

    आखिर क्या वजह थी जिसके चलते अमौ हाजी ने करीब 50 सालों तक नहाने से तौबा कर ली। एक तरफ जहां डॉक्टर और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर की सफाई पर जो ...और पढ़ें

    नहाने के कुछ ही महीनों बाद हुआ निधन
    नहाने के कुछ ही महीनों बाद हुआ निधन

    तेहरान, आनलाइन डेस्क: दुनिया के सबसे गंदे आदमी अमौ हाजी का नहाने के कुछ ही महीनों बाद निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, लेकिन आखिर क्या वजह थी जिसके चलते अमौ हाजी ने करीब 50 सालों तक नहाने से तौबा कर ली। एक तरफ जहां डॉक्टर और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर की सफाई पर जोर देते हैं। वहीं एक ऐसा आदमी भी था जिसने कई दशकों तक नहाया ही नहीं।

    खाने की पसंदीदा डिश थी सेही

    अमौ हाजी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें खाने में सेही सबसे ज्यादा पसंद है। साल 2013 में अमौ हाजी के जीवन को लेकर 'द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी' नाम से एक शॉर्ट डॉक्यूमेट्री भी बनाई गई थी।

    यह भी पढ़े: भारत और अमेरिका के खिलाफ साइबर आर्मी बनाने में तुर्किये ने की पाकिस्तान की मदद

    रहने के लिए नहीं था पक्का घर

    अमौ हाजी के पास रहने के लिए कोई पक्का घर नहीं था। वो जमीन में गड्ढा करके रहता था। उस गड्ढा को आसपास रहने वाली ग्रामीणों ने पत्थर की ईंटों से घेर दिया था।

    अगर नहाने से हों बीमार तो क्या करेंगे आप

    अमौ हाजी ने कई दशकों तक साबुन और पानी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं किया, क्योंकि उनका ऐसा मानना था कि अगर वो नहाएंगे तो बीमारी उन्हें घेर लेगी। अमौ हाजी ईरान के दक्षिणी प्रांत में रहता था। वहां आस-पास रहने वाले ग्रामीणों ने कई बार उसे नहलाने की कोशिश की, लेकिन वो हर बार किसी न किसी तरकीब से वहीं से फरार हो जाता था। वह एक अविवाहित व्यक्ति था।                                                                 

    खबरें और भी

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़े: ईरान में शिया मस्जिद पर हमले की ISIS ने ली जिम्मेदारी, अब तक 15 लोगों की मौत