यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोजे पर लिखा था अल्लाह का नाम, मार्केट में बिकता देख मचा हंगामा; फिर जो हुआ...
Allah Written socks in Malaysia मलेशिया के एक स्टोर में मोजे को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद तब हुआ जब एक स्टोर पर अल्लाह लिखा हुआ मोजा बिक रहा था लोगो ...और पढ़ें

एपी, कुआलालंपुर। Allah Written Socks in Malaysia: मलेशिया के एक स्टोर में तब विवाद हो गया जब एक स्टोर पर अल्लाह लिखे मोजे बिक रहे थे। लोगों ने स्टोर के मालिकों पर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। केके मार्ट ग्रुप के स्टोर द्वारा इस मोजे को बेचा जा रहा था।
वहीं केके मार्ट ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष चाई की कान और उनकी पत्नी लोह सीव मुई जो कंपनी की निदेशक हैं, इन्होंने यह कहते हुए अपने आप को इस विवाद से अलग कर लिया कि यह गलती सप्लाइअर की है।
मलेशिया में धर्म एक संवेदनशील मुद्दा
आपको बता दें कि मलेशिया में धर्म एक संवेदनशील मुद्दा है। देश में जहां 34 मिलियन की आबादी में दो-तिहाई मुस्लिम हैं, जिनमें बड़ी संख्या में चीनी और भारतीय अल्पसंख्यक हैं। अल्लाह ईश्वर के लिए एक अरबी शब्द है, और कई मलेशियाई मुसलमानों ने इस शब्द को पैरों से जोड़ने पर अपमानजनक बताया है। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय बरनामा समाचार एजेंसी ने धार्मिक मामलों के मंत्री मोहम्मद नईम मोख्तार के हवाले से कहा, "मुसलमानों की नजर में 'अल्लाह' शब्द बहुत सम्मानित है और अल्लाह हमारा निर्माता है। अल्लाह को हमारे चरणों में रखना उनका अपमान है।
इस विवाद में है चीन का हाथ
मोजे उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ता के संस्थापक, शिन जियान चांग के साथ उनकी पत्नी और बेटी इस कंपनी के निदेशक हैं। इन सभी पर भी अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। शिन जियान चांग ने कहा है कि मोजे एक बड़े शिपमेंट के हिस्से के रूप में चीन से आयात किए गए थे और उनके निरीक्षण में लापरवाही बरतने के लिए माफी मांगी गई है।