यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ड्रोन से हुआ हमला या पक्षी के टकराने से गिरा विमान? अब तक 38 यात्रियों की गई जान; कई अनसुलझे सवाल
अजरबैजान से रूस जा रहा एंब्राएर यात्री विमान बुधवार को कजाखस्तान के अकताऊ शहर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 62 यात्री और पांच चालक दल ...और पढ़ें

HighLights
- विमान में 62 यात्री व 5 क्रू सदस्य थे सवार।
- अजरबैजान से रूस जा रहा था यह विमान।
- जमीन पर गिरते ही आग का गोला बना प्लेन।
रॉयटर्स, अस्ताना। अजरबैजान से रूस जा रहा एंब्राएर यात्री जेट विमान बुधवार को कजाखस्तान के अकताऊ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 62 यात्री और पांच क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से 24 को बचा लिया गया है और 38 से ज्यादा के मारे जाने की आशंका है। फिलहाल हादसे की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसका कारण पक्षी का टकराना माना जा रहा है।
इलाके में हुए थे ड्रोन हमले
वहीं, दुर्घटना से तुरंत पहले उस इलाके में ड्रोन हमले हुए थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने इस हादसे पर शोक जताया है। अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया कि एंब्राएर 190 जेट बाकू से दक्षिणी रूस के चेचेन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था, लेकिन इसे अकताऊ से तीन किलोमीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
ग्रोज्नी की सभी उड़ानें रद
जांच पूरी होने तक रूस के ग्रोज्नी के लिए सभी उड़ानों को रद कर दिया है। कजाखस्तान के अधिकारियों ने बताया कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान जे2-8242 अपने निर्धारित मार्ग से सैकड़ों मील दूर उड़ते हुए कैस्पियन सागर के दूसरे छोर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में अजरबैजान के 42, रूस के 16, कजाखस्तान के छह और किर्गीस्तान के तीन नागरिक सवार थे।
विमान ने कैस्पियन सागर क्यों किया पार?
रूसी विमानन नियामक ने कहा कि यह पक्षी के टकराने के बाद हुई आपातकालीन स्थिति हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर विमान ने कैस्पियन सागर क्यों पार किया, लेकिन यह दुर्घटना दक्षिणी रूस में ड्रोन हमलों के तुरंत बाद घटी। ड्रोन हमलों के चलते पहले ही इस क्षेत्र में हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया था और इस विमान के मार्ग में पड़ने वाला नजदीकी रूसी हवाई अड्डा बुधवार सुबह ही बंद कर दिया गया था।
खबरें और भी
.jpg)
टकराते ही आग का गोला बना विमान
वीडियो फुटेज में बेहद तेजी से नीचे आते विमान को देखा जा सकता है जो समुद्री किनारे से टकराते ही आग का गोला बन जाता है और इसके बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगता है। घायल और खून से लथपथ यात्रियों को दुर्घटना में सही बचे विमान के पिछले हिस्से से निकलते देखा जा सकता है।
.jpg)
कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि अग्निशमन विभाग ने आग बुझा दी है और दो बच्चों समेत जीवित लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को भी निकाला जा रहा है। जांच के लिए एक सरकारी आयोग गठित किया गया है।