Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश में 20 अगस्त को होगा राष्ट्रपति चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:28 PM (IST)

    बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आगामी 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य कारणों से इस् ...और पढ़ें

    बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव के तारीखों का एलान।

    बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव के तारीखों का एलान।

    HighLights

    1. बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।

    2. पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया।

    3. निर्वाचन आयोग ने कार्यवाहक स्पीकर से परामर्श कर तिथि घोषित की।

    डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आगामी 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कार्यवाहक स्पीकर कैसर कमाल के साथ परामर्श के बाद इस तिथि की घोषणा की।

    यह चुनाव पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से दो हफ्ते पहले अपने पद से इस्तीफा देने के कारण आवश्यक हुआ है।

    76 वर्षीय शहाबुद्दीन, जिन्हें अप्रैल 2023 में इस पद पर चुना गया था, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी माने जाते हैं। हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य संबंधी कारण बताए गए, लेकिन राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चाएं भी थीं कि नई सरकार उनके कामकाज को लेकर सहज नहीं थी।

    संवैधानिक प्रविधानों के तहत देश के राष्ट्रपति का चुनाव संसद सदस्यों द्वारा किया जाता है, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है।