विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BAPS हिंदू मंदिर में जाने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस, ऐसे कपड़े पहनकर गए तो नहीं होगी एंट्री; पालतू जानवरों को लेकर भी कड़े नियम

Published: Sun, 03 Mar 2024 01:43 PM (IST)

BAPS हिंदू मंदिर ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए एक गाइडलाइन जारी की जिसका मंदिर में दर्शन करते समय पालन ...और पढ़ें

BAPS हिंदू मंदिर में जाने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस (Image: ANI)
BAPS हिंदू मंदिर में जाने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस (Image: ANI)

HighLights

  1. हिंदू मंदिर हर मंगलवार से शनिवार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को किया था मंदिर का उद्घाटन
  3. BAPS हिंदू मंदिर ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए जारी की गाइडलाइंस

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। Abu Dhabi Mandir: अबू धाबी में बीएपीएस (BAPS) हिंदू मंदिर हर मंगलवार से शनिवार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। बता दें कि हर सोमवार को मंदिर बंद रहेगा। अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर-बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन किया था।

BAPS हिंदू मंदिर ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए आम लोगों को मंदिर को लेकर जानकारी साझा की। इसमें लिखा गया कि 'प्रतीक्षा समाप्त हुई! अबू धाबी मंदिर अब सभी आगंतुकों और उपासकों के लिए खुला है। खुलने का समय: मंगलवार से रविवार: सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक होगा और प्रत्येक सोमवार मंदिर बंद रहेगा।

मंदिर आने से जान लें ये गाइडलाइ

इसके अलावा BAPS हिंदू मंदिर ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए एक गाइडलाइन जारी की जिसका मंदिर में दर्शन करते समय पालन करना अनिवार्य होगा। इसमें विशेष ड्रेस कोड से लेकर फोटोग्राफी से संबंधित नियमों का पालन करना जरूरी होगा। सभी गाइडलाइंस मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किए गए हैं। बता दें कि मंदिर ने यह सुनिश्चित करने के लिए नियम बनाए कि किसी व्यक्ति की उस स्थान पर यात्रा 'सुरक्षित, आनंददायक और सम्मानजनक' हो।

गाइडलाइन के अनुसार, पालतू जानवरों को मंदिर परिसर में लाने की अनुमति नहीं है। आगंतुकों को चाकू, खाद्य पदार्थ, सामान, ड्रोन, सिगरेट, पेय पदार्थ, साइकिल या स्केटबोर्ड ले जाने की भी अनुमति नहीं है।

क्या तस्वीरें लेने की अनुमति है?

गाइडलाइन के अनुसार 'बीएपीएस हिंदू मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियो की अनुमति केवल व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए है। अगर कोई व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए मंदिर का वीडियो रिकॉर्ड करना चाहता है उसे अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

मंदिर जाते समय ड्रेस कोड क्या?

लोगों को गर्दन, कोहनी और टखनों के बीच के शरीर के अंग ढंकना होगा। इसके अलावा, टोपी, टी-शर्ट और आपत्तिजनक डिजाइन वाले अन्य कपड़ों की अनुमति नहीं है। मंदिर समीति ने ड्रेस कोड के बारे में स्पष्टता प्रदान करने के लिए वेबसाइट पर एक तस्वीर भी साझा की है।

यह भी पढे़ं: BAPS Mandir: अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए खुला, PM मोदी ने किया था उद्घाटन

यह भी पढ़ें: Exclusive: UAE में 14 फरवरी को पहले हिंदू मंदिर का होगा शुभारंभ, गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का दिखेगा संगम, पढ़ें अन्य खासियत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।