यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्रांस में जंगली सूअर के शिकार के दौरान ब्रिटिश महिला की गोली मारकर हत्या, शुरू की गई जांच
निकोलस हेइट्ज (Nicolas Heitz) ने कहा कि 67 वर्षीय ब्रिटिश महिला की सीने पर गोली लगने से घायल हो गई थी। इसे एक ब्रिटनी के सेंट-ब्रीएक में अस्पताल ले जा ...और पढ़ें

मास्को, एएफपी। फ्रांस में जंगली सूअर के शिकार के दौरान रविवार को एक ब्रिटिश महिला की उसके साथी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अभियोजक (Prosecutor) ने इसे नाटकीय दुर्घटना (Dramatic Accident) के रूप में बताया है।
अस्पताल में हुई मौत
अभियोजक निकोलस हेइट्ज (Nicolas Heitz) ने कहा कि 67 वर्षीय ब्रिटिश महिला की सीने पर गोली लगने से घायल हो गई थी। इसे एक ब्रिटनी के सेंट-ब्रीएक में अस्पताल ले जाया गया। यहां दोपहर के आसपास उसकी मौत हो गई।
उसके 69 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और हत्या की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Ukraine Russia War: रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, कई लोगों की मौत
लगभग एक दर्जन शिकारी और दो गेस्ट थे शामिल
हेइट्ज ने कहा कि इस तरह के गोली मारने की सटीक परिस्थितियों का पता लगाए जाने अभी बाकी है। अभियोजक ने कहा कि शिकारी दल गौडेलिन क्षेत्र में एक मैदान में शिकार कर रहा था। इसमें लगभग एक दर्जन शिकारी और दो गेस्ट शामिल थे।