विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन के दबाव के आगे झुका हांगकांग, तियानआनमेन नरसंहार की याद में सभा करने वाले 3 कार्यकर्ताओं को मिलेगी सजा

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:41 AM (IST)

हांगकांग की एक अदालत 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की याद में सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने वाले तीन एक्टिविस्टों को सजा सुनाने वाली है।

तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की याद में सभाएं करने पर एक्टिविस्टों को मिलेगी सजा

तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की याद में सभाएं करने पर एक्टिविस्टों को मिलेगी सजा

HighLights

  1. हांगकांग में तीन एक्टिविस्टों को आज सजा का एलान।

  2. 1989 तियानमेन नरसंहार की याद में सभाएं आयोजित की थीं।

  3. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 10 साल तक की जेल संभव।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के कंट्रोल वालेहांगकांग की एक अदालत में आज एक बड़े मामले में सजा का एलान होने वाला है। तीन एक्टिविस्ट को 10 साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है, क्योंकि उन्होंने 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की याद में सार्वजनिक सभाएं आयोजित की थीं।

ली चेउक-यान, चाउ हैंग-तुंग और अल्बर्ट हो को इस साल की शुरुआत में बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सरकार के खिलाफ बगावत भड़काने का दोषी ठहराया गया था।

तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की याद में सभाएं करने पर सजा

हांगकांग में अधिकारियों ने 2019 की अशांति के बाद से सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों, चुनावों और आलोचना करने वाले मीडिया पर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। अधिकारियों ने कोरोनावायरस का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

वहीं हांगकांग की अदालत आज शुक्रवार को जिन तीन एक्टिविस्ट को सजा सुनाने वाली है, उन्होंने चीन में 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की याद में कई सालों तक सार्वजनिक सभाएं आयोजित की थीं।

ली और चाउ ने खुद को बेगुनाह बताया, जबकि हो ने आरोप स्वीकार कर लिया। तीनों आरोपियों को सितंबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था और वे कई सालों से हिरासत में हैं।

ये तीनों आरोपी 'हांगकांग अलायंस इन सपोर्ट ऑफ पैट्रियटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट्स ऑफ चाइना' का नेतृत्व करते थे। तीन दशकों तक, इस समूह ने विक्टोरिया पार्क में एक बड़ी सालाना सभा आयोजित की।

तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की याद में आयोजित सभाओं में उन लोगों को याद किया जाता था जो 1989 में बीजिंग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों को चीनी सेना द्वारा कुचले जाने के दौरान मारे गए थे।

हांगकांग में आजादी पर दबाव

हांगकांग में कभी एक मजबूत नागरिक समाज, नियमित बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और अपेक्षाकृत खुला प्रेस हुआ करता था। हालांकि, 2019 के विरोध आंदोलन के बाद से, अधिकारियों ने राजनीतिक भागीदारी को सीमित कर दिया है और प्रमुख एक्टिविस्ट और मीडिया हस्तियों पर मुकदमा चलाया है।

बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि अलायंस ने हिंसा या किसी गैर-कानूनी कार्रवाई का आह्वान नहीं किया था। ली ने कहा कि एक-दलीय तानाशाही खत्म करने की मांग का सीधा सा मतलब था कि लोगों को लोकतांत्रिक तरीकों से अपने नेता चुनने की अनुमति दी जाए।

चाउ, जिन्होंने अदालत में अपना पक्ष खुद रखा, ने कहा कि फैसले से पता चलता है कि लोकतंत्र के लिए प्रयास करना अपराध बन गया है और वह एक दिन भी जेल की सजा की हकदार नहीं है।

यह भी पढ़ें- यूरोपीय संघ के बाजार में ड्रैगन की नो-एंट्री! कंपनियों को बाहर करने वाले नए नियमों पर भड़का चीन