Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congo Attack: कांगो में आतंकी हमला, IS से जुड़े हमलावरों ने 11 लोगों को उतारा मौत के घाट; वाहनों को भी लगाई आग

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 15 Apr 2024 05:51 PM (IST)

    कांगो में आतंकी हमला हुआ है।इस दौरान हमलावरों ने पूर्वी कांगो में कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी। समाचार एजेंसी एपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले स ...और पढ़ें

    IS से जुड़े हमलावरों ने 11 लोगों को उतारा मौत के घाट। प्रतीकात्मक फोटो।
    IS से जुड़े हमलावरों ने 11 लोगों को उतारा मौत के घाट। प्रतीकात्मक फोटो।

    एपी, किंशासा (कांगो)। कांगो में आतंकी हमला हुआ है। इस दौरान हमलावरों ने पूर्वी कांगो में कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी। समाचार एजेंसी एपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। एपी ने बताया कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े हमलावरों ने लोगों की हत्या करने के बाद वाहनों में भी आग लगा दी।

    हमले में 11 लोगों की मौत

    इस्लामिक स्टेट से जुड़े हमलावरों ने यह हमला पूर्वी कांगो के गांवों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। हमलावरों ने इस दौरान लोगों के संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया गया। मालूम हो कि यह हमला शनिवार को हुआ था। हालांकि, स्थानीय मेयर ने इसकी जानकारी रविवार को दी।

    अब तक कितने लोगों ने गंवाई जान?

    मालूम हो कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े कई ग्रुप युगांडा के आसपास सक्रिय हैं। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में कहा था कि इस साल इस क्षेत्र में आतंकियों के हमले में  करीब 200 लोग मारे गए हैं। 

    यह भी पढ़ेंः PM Modi: 'किसी को डरने की जरूरत नहीं...', ED-CBI पर बोले मोदी, हम उस तरह नहीं खेलते जैसे...

    खबरें और भी