विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Libya Flood: लीबिया में जानलेवा बनी बाढ़, हजारों शव हुए बरामद; लोगों के पास अब पहुंची अंतर्राष्ट्रीय सहायता

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 17 Sep 2023 01:26 PM (IST)

लीबिया में विनाशकारी बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है। कई शहर डूब चुके हैं। मौत का सिलसिला ...और पढ़ें

लीबिया में विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोगों की गई जान (फोटो- रॉयटर्स)
लीबिया में विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोगों की गई जान (फोटो- रॉयटर्स)

दमाह, एजेंसी। लीबिया में आए बाढ़ के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हजारों लोगों के शव मिले हैं। कई लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। इस बीच, शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहायता की खेप लीबिया पहुंचनी शुरू हो गई है। रविवार को बाढ़ ने बंदरगाह शहर डर्ना को जलमग्न कर दिया है। इस बाढ़ में हजारों लोग और उनके घर समुद्र में बह गए हैं। तूफान के कारण हुई मूसलाधार बारिश के दबाव में दो बांध टूटने की भी खबर है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि 3,958 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। इसके अलावा 9,000 से अधिक लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की कि पूर्वी शहर बेंगाजी में 29 टन सहायता पहुंच चुकी है।

डब्ल्यूएचओ के लीबिया प्रतिनिधि अहमद ज़ोउटेन ने कहा, "यह एक भयानक आपदा है।"

समुद्र किनारे बह रहा है शव 

भयानक बाढ़ के कारण समुद्र में बह जाने के बाद शव अभी भी किनारे पर बह रहे हैं। टाइम्स ऑफ माल्टा अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, माल्टा के नागरिक सुरक्षा विभाग के एक बचाव दल ने शुक्रवार को शवों से भरा हुआ समुद्र तट देखा।

न्यूज एजेंसी एएफपी के एक संवाददाता ने सहायता से भरे दो विमानों को देखा था। जिसमें से एक संयुक्त अरब अमीरात से और दूसरा ईरान से था जो डेर्ना से 300 किलोमीटर (190 मील) पश्चिम में बेंगाजी में उतरा।

इतालवी दूतावास ने कहा कि एक जहाज दो हेलीकॉप्टर, बुलडोजर, तंबू, कंबल और पंप के साथ डेर्ना पहुंचा था। सऊदी अरब और कुवैत से कई टन सहायता भी पूर्व में पहुंची है, साथ ही फ्रांस से एक फील्ड अस्पताल भी मिला है।

डर्ना में हो रहा है 15 घायलों का इलाज

बेंगाजी मेडिकल सेंटर के चिकित्सा निदेशक हातेम अल-तवाहनी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि डर्ना के 15 घायलों का अब वहां इलाज किया जा रहा है। एक मरीज, ईद कायत अब्देल खलीफ, डेरना में काम कर रहा था जब बाढ़ आई। उन्होंने कहा कि मिस्र में उनके गृहनगर अल-शरीफ के 75 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, "ऐसे कई लोग हैं जिनका भाग्य पूरी तरह से अज्ञात है... हमारे पास उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

यह भी पढ़ें- Mexico Bar Shooting: मेक्सिको में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, छह लोगों की मौत

यह भी पढ़ें- Plane Crash In Brazil: ब्राजील के उत्तरी अमेजन में विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 14 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।