Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tanzania Flood: तंजानिया में भीषण बाढ़ से तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत; 85 से अधिक हुए घायल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 02:12 AM (IST)

    तंजानिया में भीषण बाढ़ के कारण तबाही देखने को मिली है। उत्तरी तंजानिया में बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल ...और पढ़ें

    Tanzania Flood: तंजानिया में भीषण बाढ़ से तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत (फोटो रायटर)
    Tanzania Flood: तंजानिया में भीषण बाढ़ से तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. तंजानिया में बाढ़ का कहर।
    2. बाढ़ के कारण कई लोगों की गई जान।

    एएफपी, डोडोमा। तंजानिया में भीषण बाढ़ के कारण तबाही देखने को मिली है। उत्तरी तंजानिया में बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए।

    बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

    समाचार एजेंसी एएफपी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर जेनेथ मायांजा ने कहा कि शनिवार को भारी बारिश से तंजानिया का कटेश शहर प्रभावित हुआ है।

    47 लोगों की हुई मौत

    अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम तक मरने वालों की संख्या 47 हो गई है। जबकि घायलों की संख्या 85 हो गई है। इसके साथ ही अधिकारी ने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- COP 28 Summit: इजरायल-हमास संघर्ष से लेकर पर्यावरण और इन मुद्दों पर हुई बातचीत, युद्ध के विरोध में होगा प्रदर्शन

    तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया ने जताया दुख

    इस बीच COP28 जलवायु सम्मेलन में शिरकत करने दुबाई पहुंचे तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने संवेदना व्यक्त की। उन्होने कहा कि तंजानिया में लोगों को बचाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा सोमालिया में भारी बारिश के कारण दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

    यह भी पढ़ें- फिलीपींस में प्रार्थना सभा में बम धमाका, चार लोगों की मौत; इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी

    खबरें और भी